छह माह से प्रखंड नाजीर ने नहीं सौंपा प्रभार, विकास कार्य बाधित

संवाद सूत्र, भगवानपुर (बेगूसराय): प्रखंड कार्यालय में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है पिछले छह महीन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 06:06 PM (IST)
छह माह से प्रखंड नाजीर ने नहीं सौंपा प्रभार, विकास कार्य बाधित
छह माह से प्रखंड नाजीर ने नहीं सौंपा प्रभार, विकास कार्य बाधित

संवाद सूत्र, भगवानपुर (बेगूसराय): प्रखंड कार्यालय में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है पिछले छह महीने से पूर्व प्रखण्ड नाजीर महेश कुमार द्वारा वर्तमान नाजीर रविन कुमार को प्रभार नहीं दिये जाने से प्रखण्ड क्षेत्र के सभी विकास कार्य ठप हैं। इसके साथ ही सारे जनप्रतिनिधियों का लगभग एक वर्षों से मानदेय भी लंबित है, इस संबंध में बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि संबंधित अधिकारियों सहित डीएम को भी लापरवाह पूर्व नाजीर महेश कुमार पर कार्रवाई करने के लिये लिख चुके हैं। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिससे सभी जनप्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी