प्रेम विवाह के छह माह बाद नव विवाहिता ने की खुदकुशी

बेगूसराय नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चाक टोला गांव में शुक्रवार की दोपहर एक न

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:26 PM (IST)
प्रेम विवाह के छह माह बाद नव विवाहिता ने की खुदकुशी
प्रेम विवाह के छह माह बाद नव विवाहिता ने की खुदकुशी

बेगूसराय : नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चाक टोला गांव में शुक्रवार की दोपहर एक नवविवाहिता ने गले में फंदे डाल कर खुदकुशी कर ली। ग्रामीण महेश राय, अमरेश कुमार, धर्मवीर कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व मृतिका की सास अपने किसी संबंधी के यहां न्योता में गई हुई थी। वहीं ससुर छह माह से सासाराम में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतिका का पति रूपेश कुमार आर्थिक तंगी की वजह से शादी विवाह कार्यक्रम में कैमरा चलाने गया था। उस वक्त उसके ससुराल में एक मात्र दस साल का छोटा देवर था। इसी दौरान उसने खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पूर्व रूपेश तेलिया पोखर बेगूसराय निवासी विमल राय की 17 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी से लव मैरिज किया था। आखिर लड़की ने क्यों खुदकुशी की, यह रहस्य बना हुआ है। मृतका के पति रूपेश ने पुलिस को बताया कि घटना की जानकारी उसके छोटे भाई ने दी। इसके बाद वह अपने ससुर तेलिया पोखर निवासी विमल राय को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर लड़की के पिता ने घटना की जानकारी नीमाचांदपुरा पुलिस को दी। मृतका के पिता ने दामाद पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमितकांत ने बताया कि लड़की के गले में फंदे का निशान देखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

तीन दिनों से टेंपो चालक लापता

बेगूसराय : बलिया स्टेशन चौक से तीन दिन पूर्व टेंपो सहित चालक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में टेंपो चालक के भाई डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी मो. नेहाल ने बलिया थाना में आवेदन देकर भाई को खोजने की गुहार लगाई है।

आवेदन में बताया गया कि उसका भाई मो. सुफियान उर्फ गुड्डू, पिता मो. संजर पांच मई की दोपहर बलिया स्टेशन चौक स्थित स्टैंड पर अपनी टेंपो लगाकर खड़ा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति ने उनकी टेंपो रिजर्व कर साहेबपुर कमाल बताकर ले गए। तब से शुक्रवार की शाम तक न तो उसका भाई और न ही टेंपो का पता चल पा रहा है। इससे उसका पूरा परिवार परेशान है। पुलिस आवेदन के आलोक में छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉ. रविद्र मोहन प्रसाद ने बताया आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर उसके आने जाने वाले जगहों एवं उसके मिलने जुलने वाले लोगों के यहां पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी