विद्यालयों में चलाया जाएगा मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ अभियान

बेगूसराय। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिहार प्रदेश इकाई की आनलाइन बैठक हुई। बैठक में सदस्यों को राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर एवं उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय प्रभारी महेंद्र कुमार से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसमें संगठन विस्तार सहित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:26 PM (IST)
विद्यालयों में चलाया जाएगा मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ अभियान
विद्यालयों में चलाया जाएगा मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ अभियान

बेगूसराय। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिहार प्रदेश इकाई की आनलाइन बैठक हुई। बैठक में सदस्यों को राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर एवं उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय प्रभारी महेंद्र कुमार से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसमें संगठन विस्तार सहित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में 15 से 31 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाए। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए संगठन की इकाई कलस्टर स्तर तक बनाने पर सहमति बनी। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। अपने-अपने जिलों में बैठक कर इससे संबंधित विस्तृत कार्य योजना बनाने पर जोर दिया। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ अभियान कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर चलाकर कार्यक्रम की सफलता का संकल्प लिया गया। सदस्यों को प्रेरित किया गया कि विद्यालय को तीर्थ स्थान जितना पवित्र एवं सुंदर बनाने के प्रयास के तहत विद्यालय परिसर को सुंदर, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण वाला बनाने का प्रयास करना है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में पौधारोपण, साफ-सफाई, गलियारे को सुंदर बनाने के साथ खेलकूद प्रार्थना सभा, बाल सभा को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जनवरी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कर्तव्य बोध कार्यक्रम को प्रत्येक जिला एवं प्रखंड इकाई में मनाने का भी निर्णय लिया गया और इसके लिए भी एक कार्ययोजना बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देश का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है। सदस्यता किसी भी संगठन की आत्मा होती है। उन्होंने कहा कि सदस्यता को पूरी गंभीरता के साथ तय समय में पूरा करना है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की। संचालन प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार ने किया। मौके पर प्रदेश संयुक्त सचिव आलोक रंजन, मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र नाथ सिंह, सीतामढ़ी से गोपाल कुमार, अभिरंजन त्रिपाठी, बेगूसराय से प्रशांत कुमार, दरभंगा से रामनाथ महतो, डा. कुमार मदन मोहन, वैशाली से त्रिवेणी कुमार, दिलीप कुमार, धीरज कुमार, राजेश कुमार, पटना से ओमप्रकाश सिंह, गोपालगंज से माधव सिंह, सुधांशु शेखर पांडेय, सिवान से राहुल पटेल, मधेपुरा से अरुण कुमार आर्य, संतोष कुमार सुमन, शिव कुमार द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी, संतोष कुमार जायसवाल, अभय नाथ कुमार, बाबू प्रसाद शर्मा, कात्यायन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी