नगर निगम को 10 अतिरिक्त वाहन व 11 वाइपर खरीद की मिली मंजूरी

बेगूसराय। दैनिक जागरण का अभियान हमारा शहर इंदौर क्यों नहीं का प्रभाव दिखने लगा है। शहर को स्वच्छ बनाने व स्वच्छता रैंकिग में सुधार को लेकर नगर निगम संसाधन जुटाने के कवायद में जुट गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:33 PM (IST)
नगर निगम को 10 अतिरिक्त वाहन व 11 वाइपर खरीद की मिली मंजूरी
नगर निगम को 10 अतिरिक्त वाहन व 11 वाइपर खरीद की मिली मंजूरी

बेगूसराय। दैनिक जागरण का अभियान हमारा शहर इंदौर क्यों नहीं का प्रभाव दिखने लगा है। शहर को स्वच्छ बनाने व स्वच्छता रैंकिग में सुधार को लेकर नगर निगम संसाधन जुटाने के कवायद में जुट गया है। नगर निगम ने डोर टू डोर कचरा संग्रह वाहन की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो सड़क पर घरेलू कचरा ही फेंका जा रहा है। डोर टू डोर कचरा संग्रह वाहन की संख्या बढ़ाने से हर घर से कचरा का उठाव सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस संबंध में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार ने बताया कि डोर टू डोर कचरा उठाव के लिए 10 वाहन खरीदे जा रहे हैं। जनवरी से शहर की संकरी गलियों से कचरा उठाव के लिए ई-रिक्शा की खरीद की जा रही है, वहीं 11 वाइपर भी खरीदे जाएंगे। वर्तमान समय में 13 डोर टू डोर वहीं एक कचरा उठाव वाहन शहर के होटल से गीला सूखा कचरा जमा करने में उपयोग हो रहा है। घर- घर से जमा किए गए सूखे व गीले कचरों को वाघा वार्ड 11 स्थित ट्रेचिग ग्राउंड भेजा जाता है, जहां कचरों की अलग-अलग छंटाई कर जैविक खाद तैयार करने का काम किया जा रहा है।

अभी 12 बजे दोपहर तक उठ रहा है कचरा :

वर्तमान समय में प्रत्येक वार्ड में सुबह सात बजे से ही कचरा उठाव शुरू कराए जाने के बाद भी दोपहर तक शहर की मुख्य सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा रहता है। हालत यह है कि 12 दिन में कचरा उठाव किए जाने के एक घंटे बाद ही लोग दुबारा उसी जगह पर कचरा फेंक रहे हैं। शहर के मुंगेरीगंज मोहल्ले समेत कई अन्य जगहों पर लोगों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से लोग-बाग गंदगी के बीच चलने को विवश हैं।

chat bot
आपका साथी