मिशन गरिमा में मिली है 92.14 प्रतिशत उपलब्धि

बेगूसराय। सरकार के निर्णय के आलोक में बेगूसराय जिला को दो अक्टूबर तक पूर्णत: ओडीएफ करने के लिए मिशन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 05:39 PM (IST)
मिशन गरिमा में मिली है 92.14 प्रतिशत उपलब्धि
मिशन गरिमा में मिली है 92.14 प्रतिशत उपलब्धि

बेगूसराय। सरकार के निर्णय के आलोक में बेगूसराय जिला को दो अक्टूबर तक पूर्णत: ओडीएफ करने के लिए मिशन गरिमा के तहत पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिला में 92.14 प्रतिशत उपलब्धि मिली है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार दो अगस्त से प्रारंभ इस अभियान के तहत जिला में करीब 1 लाख 32 हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके विरुद्ध अब तक 91 हजार 666 शौचालय का निर्माण हो चुका है। यहां यह उल्लेखनीय है कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम लगी हुई है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक दिन-रात सिर्फ इसी कार्य में लगे हैं। जिसका मॉनीट¨रग खुद डीएम राहुल कुमार कर रहे हैं।

90 आपरेटर हैं कार्यरत : विभिन्न प्रखंडों से शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त होने वाले आवेदनों की इंट्री के लिए जिला मुख्यालय में 90 कम्प्यूटर आपरेटर लगाए गए हैं। इन आपरेटरों से रात के 12.00 बजे तक कार्य लिया जा रहा है। इसके लिए आपरेटरों को तीन शिफ्ट में लगाया है।

डीएम ने किया निरीक्षण : आपरेटरों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण खुद डीएम राहुल कुमार ने भी किया है। हाल ही में वे डीआरडीए स्थित कम्प्यूटर कक्ष पहुंचे। वहां उन्होंने इंट्री कर रहे आपरेटरों से पूछताछ की तथा कार्यों के सही तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी कंचन कपूर, मो. कैयूम समेत अन्य भी मौजूद थे।

प्रखंडों में कैंप कर रहे अधिकारी : अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए डीएम द्वारा सभी प्रखंड के लिए वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जो प्रखंडों में कैंप कर कार्यों का निष्पादन करवा रहे हैं। प्रतिनियुक्त अधिकारी आवेदन प्राप्ति से लेकर भुगतान तक के कार्य को ससमय करवाने के कार्य में लगे हुए हैं। कोषांग कर रहा है कार्य : अभियान के तहत कार्यों के त्वरित निष्पादन के लिए डीएम द्वारा गठित पांच कोषांग कार्य कर रहा है। इसमें अनुश्रवण कोषांग, आवेदन कोषांग, एमआइएस कोषांग, सामग्री कोषांग एवं भुगतान कोषांग शामिल है।

समीक्षा : शौचालय निर्माण कार्य को ले डीएम प्रतिदिन संध्या में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक जारी है। रविवार को भी उन्होंने सभी नोडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रखंडवार शौचालय निर्माण की स्थिति, जियो टै¨गग, भुगतान की स्थिति आदि का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को हर हाल में निर्धारित तिथि दो अक्टूबर तक लक्ष्य के विरुद्ध शौचालय निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी