दुर्गा पूजा समिति पुनर्गठित

प्रखंड के गौरीपुर दुर्गा स्थान में रविवार को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रबुद्ध लोगों की बैठक मंदिर प्रांगण में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:25 PM (IST)
दुर्गा पूजा समिति पुनर्गठित
दुर्गा पूजा समिति पुनर्गठित

बेगूसराय । प्रखंड के गौरीपुर दुर्गा स्थान में रविवार को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रबुद्ध लोगों की बैठक मंदिर प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 25 सदस्यीय मेला आयोजन समिति गठित की गई। 16-21 अक्टूबर तक लगने वाले दुर्गा पूजा के मेले के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे में सीसी कैमरा लगाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कई उप समितियां गठित की गई। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, सचिव प्रभंजन कुमार, कोषाध्यक्ष अर¨वद महतो को बनाया गया है। इस अवसर पर मुखिया हसनपुर बागर विजय कुमार पासवान, पूर्व मुखिया केशरीनंदन मिश्र, सुरेश पासवान, विजय शंकर महतो, गंगा प्रसाद महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी