डीएम के आदेश पर चला मास्क चेकिग अभियान, वसूला जुर्माना

बेगूसराय। कोविड-19 को ले वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। इसका मतलब यह नहीं कि कोरोना का संकट खत्म हो गया। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने में दिख रही लापरवाही को ले डीएम अरविद कुमार वर्मा के आदेश पर एक बार फिर शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान सदर प्रखंड में सदर अंचल के सीओ वीरपुर में वीरपुर के सीओ बरौनी में बरौनी के सीओ बलिया में बलिया के सीओ बखरी में बखरी के सीओ ने विभिन्न पब्लिक प्लेस पर मास्क चेकिग अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 07:30 PM (IST)
डीएम के आदेश पर चला मास्क चेकिग अभियान, वसूला जुर्माना
डीएम के आदेश पर चला मास्क चेकिग अभियान, वसूला जुर्माना

बेगूसराय। कोविड-19 को ले वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। इसका मतलब यह नहीं कि कोरोना का संकट खत्म हो गया। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने में दिख रही लापरवाही को ले डीएम अरविद कुमार वर्मा के आदेश पर एक बार फिर शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान सदर प्रखंड में सदर अंचल के सीओ, वीरपुर में वीरपुर के सीओ, बरौनी में बरौनी के सीओ, बलिया में बलिया के सीओ, बखरी में बखरी के सीओ ने विभिन्न पब्लिक प्लेस पर मास्क चेकिग अभियान चलाया। अभियान में शामिल अधिकारियों ने बिना मास्क वाले लोगों से फाइन भी वसूला। साथ ही लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

बलिया : एसडीओ डॉ. उत्तम कुमार, डीएसपी वीर धीरेंद्र एवं डीसीएलआर ने बलिया थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। बलिया नगर के तीनों मॉल में अधिकारी पहुंचे और मास्क की चेकिग की। पटेल चौक, हाई स्कूल चौक, चौराहे पर मास्क जांच अभियान चलाया गया। इसमें 50 लोगों से जुर्माना वसूले गए। जुर्माना देने वालों को मास्क भी दिया गया।

बीहट : डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने जीरोमाइल गोलंबर पर सघन मास्क जांच अभियान चलाया। अभियान की सूचना पाते ही लोगों में हड़कंप मच गई। बरौनी सीओ ने बताया कि मास्क जांच अभियान के दौरान 53 लोगों के पास मास्क नहीं होने पर उनसे कुल 2650 रुपया जुर्माना वसूला गया। वीरपुर : वीरपुर की सीओ ललिता कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार को वीरपुर पुल चौक पर मास्क जांच अभियान सअनी महेश प्रसाद सिंह, सीआई शैलेंद्र प्रसाद सिंह के सहयोग से चलाया गया। इस दौरान बस ड्राइवर, चार चक्का के गाड़ी चालक, बाइक सवार सहित आने जाने वाले लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी गई। सीओ ने बताया कि 54 लोगों से 27 सौ रुपये वसूल किए गए।

chat bot
आपका साथी