मंसूरचक के नवटोल में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

बेगूसराय। थाना क्षेत्र के नवटोल गांव में रविवार की अलसुबह एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका बछवाड़ा थाना क्षेत्र की अरबा पंचायत के नवटोलिया निवासी रंजीत पासवान की 22 वर्षीय पुत्री प्रीति देवी है। पिता ने पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:39 PM (IST)
मंसूरचक के नवटोल में विवाहिता की गला दबाकर हत्या
मंसूरचक के नवटोल में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

बेगूसराय। थाना क्षेत्र के नवटोल गांव में रविवार की अलसुबह एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका बछवाड़ा थाना क्षेत्र की अरबा पंचायत के नवटोलिया निवासी रंजीत पासवान की 22 वर्षीय पुत्री प्रीति देवी है। पिता ने पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है।

प्रीति देवी के भाई गौतम पासवान और सिकेंद्र पासवान ने बताया कि प्रीति की शादी 2018 में मंसूरचक थाना क्षेत्र के नवटोल गांव निवासी रमेश पासवान से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल वाले प्रीति के साथ मारपीट करते थे। बच्चे नहीं होने पर ससुराल वाले अक्सर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। रविवार की रात्रि वह खाना खाकर सोने गई और पति रमेश पासवान रविवार की संध्या कहीं जन्मोत्सव में भोज खाने गए हुए थे। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की बहू रहते हुए भी प्रीति मजदूरी करती थी। रविवार को भी वह मजदूरी करने गांव की महिलाओं के साथ गई थी। ससुराल वालों ने मोबाइल पर मायके वालों की सूचना दी कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी मिलने पर वे नवटोल पहुंचे तो उसे घर में लेटे हुआ पाया। उसके गले पर काला धब्बा का निशान था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मंसूरचक थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही विवाहिता की हत्या एवं आत्महत्या की बात स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी बिदुओं पर जांच कर रही है। मौके पर एएसआइ राजेंद्र सिंह, धनंजय पांडेय, पुलिस बल के साथ जांच पड़ताल में करने में लगे हुए हैं। घटना से आक्रोशित स्वजन सड़क जाम कर दिये। प्रीति के गांव से आई पंचायत की मुखिया फूल कुमारी ने लोगों को समझा कर सड़क जाम समाप्त कराया

chat bot
आपका साथी