Top Patna News Of The Day 18 September 2019, पेड़ गिरने से नौ पुलिसकर्मी घायल, बेगूसराय में 55 लाख की शराब बरामद, अशोक राजपथ पर बवाल मामले में 28 छात्र गए जेल, पटना में दिनदहाड़े मारी गोली, राजधानी में खतरे के निशान से 76 सेमी ऊपर गंगा

भारी बारिश से पटना पुलिस लाइन में विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 04:55 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 18 September 2019, पेड़ गिरने से नौ पुलिसकर्मी घायल, बेगूसराय में 55 लाख की शराब बरामद, अशोक राजपथ पर बवाल मामले में 28 छात्र गए जेल, पटना में दिनदहाड़े मारी गोली, राजधानी में खतरे के निशान से 76 सेमी ऊपर गंगा
Top Patna News Of The Day 18 September 2019, पेड़ गिरने से नौ पुलिसकर्मी घायल, बेगूसराय में 55 लाख की शराब बरामद, अशोक राजपथ पर बवाल मामले में 28 छात्र गए जेल, पटना में दिनदहाड़े मारी गोली, राजधानी में खतरे के निशान से 76 सेमी ऊपर गंगा

Top Patna News, 18  September Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

पेड़ गिरने से नौ पुलिसकर्मी घायल

पटना, जेएनएन। भारी बारिश से प्रदेश में कई लोगों ने जान गवाई है। राजधानी में भी मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया। पुलिस लाइन के शस्त्रागार पर एक विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में नौ पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई है। आनन-फानन में घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी बुधवार की सुबह पुलिस लाइन पहुंचे। जहां जवानों का हाल जाना।

बेगूसराय में 55 लाख की शराब बरामद

वैशाली, जेएनएन। सरकार भले दूसरे राज्यों में घूम-घूमकर शराबबंदी का बखान करे पर बिहार में सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। लगातार राज्य में एेसे मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार की रात वैशाली में 55 लाख रुपये की शराब बरामद की गई है। हरियाणा के ट्रक से मिले 560 कार्टून में बोतलें रखी गई थीं। मामले में सोनपुर थाने की पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।

अशोक राजपथ पर बवाल मामले में 28 छात्र गए जेल

पटना, जेएनएन। सोमवार की देर रात अशोक राजपथ पर पटना विश्वविद्यालय के छात्र और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प और बवाल में एक की मौत के मामले में पुलिस ने पीयू के छात्र नेता सहित 28 उपद्रवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पटना विश्वविद्यालय के कई हॉस्टलों को खाली कराकर सील कर दिया गया है। इनमें मिंटो, जैक्सन, इकबाल, नदवी और नूतन हॉस्टल शामिल हैं। सभी को सील कर दिया गया है। वारदात में शामिल एक दर्जन से अधिक छात्रों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

पटना में दिनदहाड़े मारी गोली

पटना, जेएनएन। राजधानी की सुबह एक बार फिर क्राइम की बड़ी वारदात से हुई है। पटना के पॉश इलाके पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के बीएसएनएल ऑफिस गेट के पास बुधवार की सुबह चाय दुकानदार को गोली मार दी गई है। वारदात के अंजाम देकर भाग रहे अपराधी से घायल दुकादार ने पिस्टल छिना ली। पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंच पिस्टल और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया। घायल के बयान पर पुलिस ने मैनपुरा के कुख्यात मुनचुन को नामजद अभियुक्त बनाया है। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने मुनचुन को गिरफ्तार कर लिया है।

खतरे के निशान से 76 सेमी ऊपर गंगा

पटना, जेएनएन। मंगलवार की शाम से देर रात तक हुई बारिश का असर बुधवार की सुबह देखने को मिल रहा है। शहर के नीचले इलाके पानी से लबालब हो गए हैं। सड़क से होते हुए घरों की देहरी तक पानी आ गया है। एहतियातन लोग खुद मशक्कत कर साफ-सफाई कर रहे हैं। इस दौरान गलियों में पानी भरने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह कई स्थानों पर लोगों के गड्ढ़ों में गिरने से चोटिल होने की सूचना है। इधर, गंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है। मंगलवार को हुई मुसलाधार बारिश की बजह से बुधवार को गंगा खतरे के निशान से 76 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

chat bot
आपका साथी