बाढ़ राहत की मांग को लेकर महादलितों ने किया सड़क जाम

भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर गांव में बीते दिनों लखनपुर तथा सतराजेपुर गांव के बाढ़ प्रभावितों के बीच खाद्य सामग्री बांटी गई थी। परंतु उक्त पंचायत के ही अतरूआ देवघट्टा स्थित वार्ड संख्या एक महादलित टोले में बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री नहीं बांटे जान से यहां के लोग आक्रोशित हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:13 AM (IST)
बाढ़ राहत की मांग को लेकर महादलितों ने किया सड़क जाम
बाढ़ राहत की मांग को लेकर महादलितों ने किया सड़क जाम

भगवानपुर (बेगूसराय) : प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर गांव में बीते दिनों लखनपुर तथा सतराजेपुर गांव के बाढ़ प्रभावितों के बीच खाद्य सामग्री बांटी गई थी। परंतु, उक्त पंचायत के ही अतरूआ, देवघट्टा स्थित वार्ड संख्या एक महादलित टोले में बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री नहीं बांटे जान से यहां के लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने अतरूआ पाली पथ में देवघट्टा के पास दो अलग-अलग जगहों पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि हम सभी के घरों में पानी घुस गया है, जिससे चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो रहा है। आज तक कोई देखने नहीं आया। इधर सड़क जाम से घंटों आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जाम की सूचना पर तेयाय ओपी प्रभारी मनीष कुमार आनंद पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे तथा उनकी समस्या सुनी। इसके बाद लोजपा नेता विनय कुमार सिंह से बात की गई और उन्हें समस्या से अवगत कराया गया। विनय सिंह द्वारा राहत सामग्री भेजे जाने के आश्वासन देने के बाद जाम हटा लिया गया। कुछ ही देर बाद लोजपा कार्यकर्ताओं ने चूड़ा, शक्कर सहित अन्य सामग्री बाढ़ प्रभावितों के बीच बांटी।

chat bot
आपका साथी