घर में ताला लगा गए दिल्ली, चोरों ने उड़ा लिए जेवरात व बर्तन

बेगूसराय। थाना क्षेत्र के सलौना गांव में रविवार की रात्रि चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के कीमती सामान की चोरी कर ली। सुबह में घर के मुख्य द्वार को खुला तथा ताला टूटा हुआ देख लोगों को घटना की जानकारी हो सकी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 06:43 PM (IST)
घर में ताला लगा गए दिल्ली, चोरों ने उड़ा लिए जेवरात व 
बर्तन
घर में ताला लगा गए दिल्ली, चोरों ने उड़ा लिए जेवरात व बर्तन

बेगूसराय। थाना क्षेत्र के सलौना गांव में रविवार की रात्रि चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के कीमती सामान की चोरी कर ली। सुबह में घर के मुख्य द्वार को खुला तथा ताला टूटा हुआ देख लोगों को घटना की जानकारी हो सकी।

प्राप्त समाचार के अनुसार, सलौना रेलवे ढाला के समीप रहनेवाले गांव के अर्जुन दास सपरिवार दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। हाल के दिनों वे परिवार के साथ घर आए हुए थे। बीते 22 जुलाई को वे लोग पुन: दिल्ली वापस चले गए। इस दौरान घर बंद था। रात में अज्ञात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने नीचे और छत पर बने दोनों कमरों के तालों को तोड़कर उसमें रखे जेवरात, फूल, पीतल और स्टील के बर्तन तथा कीमती कपड़ों आदि की चोरी कर ली। चोरों ने घर खाली होने का फायदा उठाते हुए आराम से घर में रखे सभी ट्रंक, बक्सा आदि का ताले तोड़कर एक-एक सामान अपने साथ ले गए। मकान मालिक के भाई शिवनारायण दास ने बताया कि सुबह में स्थानीय वार्ड सदस्य के द्वारा घटना की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि वे लोग गांव की पुराने घर पर रहते हैं। भाई नया मकान बनाकर यहां रहते हैं। सूचना के बाद वे जब भाई के घर आए तो देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए हैं। अंदर के घर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि वारदात में चोरी गए सामान की सही जानकारी उनके भाई को है, जिनसे बात की जा रही है। इधर सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर तहकीकात शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी