बरौनी जंक्शन आने वाले यात्रियों को जांच के बाद ही घर जाने दें : डीएम

बेगूसराय शुक्रवार की दोपहर डीएम अरविद कुमार वर्मा एवं एसपी अवकाश कुमार बरौनी जंक्शन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:52 PM (IST)
बरौनी जंक्शन आने वाले यात्रियों को जांच के बाद ही घर जाने दें : डीएम
बरौनी जंक्शन आने वाले यात्रियों को जांच के बाद ही घर जाने दें : डीएम

बेगूसराय : शुक्रवार की दोपहर डीएम अरविद कुमार वर्मा एवं एसपी अवकाश कुमार बरौनी जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से बरौनी जंक्शन आने वाली ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की कोविड जांच के बाद ही जाने देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में निगेटिव आने पर घर जाने दिया जाएगा, जबकि रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उसे ग्रेड के आधार पर बेगूसराय इंजीनियरिग कॉलेज स्थित आइसोलेशन सेंटर, हॉस्पिटल एवं होम आइसोलेशन के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से आने वाले रेलयात्रियों की कोविड जांच रिपोर्ट प्राय: पॉजिटिव मिल रही है। यदि वे अपने घर जाएंगे तो परिवार वाले सारे सदस्यों को भी संक्रमित कर देंगे। इसलिए एहतियात के तौर पर सभी रेल यात्रियों की जांच जरूरी है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार, एसडीपीओ तेघड़ा ओमप्रकाश, बीडीओ तेघड़ा संदीप कुमार पांडेय, डॉ. ललन कुमार, हेल्थ मैनेजर तेघड़ा संजय कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक केपी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर मो. जावेद अहमद आदि मौजूद थे।

हर घंटे मिल रहे 12 कोरोना पॉजिटिव, एक हजार के करीब पहुंचा एक्टिव मामला

बेगूसराय : जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। यहां अब हर घंटे 12 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 280 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं और अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या यहां 09 हजार 393 हो गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित 42 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए, जिन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया। अब यहां स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 08 हजार 359 हो गई है। वर्तमान में यहां एक्टिव मामलों की संख्या 991 है। डीएम अरविद कुमार वर्मा ने कहा कि निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी नए संक्रमितों का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिग एवं आवश्यकता अनुसार कंटेनमेंट जोन के निर्धारण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

सदर प्रखंड में सर्वाधिक 178 मिले संक्रमित : जिले में मिल रहे नए संक्रमितों में लगातार सदर प्रखंड में सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी सिर्फ सदर प्रखंड में 178 नए पॉजिटिव व्यक्ति मिले हैं। जबकि बरौनी प्रखंड में 28, बखरी प्रखंड में 16, मटिहानी प्रखंड में 11, बलिया प्रखंड में 10 साहेबपुर कमाल प्रखंड 08, डंडारी प्रखंड में 07, चेरिया बरियारपुर प्रखंड में 05, भगवानपुर प्रखंड में 04, तेघड़ा प्रखंड में 04, मंसूरचक प्रखंड में 03, शाम्हो प्रखंड में 03, बछवाड़ा प्रखंड में 02 एवं गढ़पुरा प्रखंड में 01 नए मामले शुक्रवार को मिले हैं।

सिर्फ सदर प्रखंड में हैं 631 एक्टिव मामला : जिले में कुल एक्टिव मामलों में भी सदर प्रखंड अन्य प्रखंडों की तुलना में सबसे आगे हैं। जिले के कुल 991 एक्टिव मामलों में से सिर्फ सदर प्रखंड में ही एक्टिव मामलों की संख्या 631 है। वहीं बरौनी प्रखंड में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 90, तेघड़ा प्रखंड में 66, बखरी प्रखंड में 50, बलिया प्रखंड में 29, चेरिया बरियारपुर प्रखंड में 18, मटिहानी प्रखंड में 21, गढ़पुरा प्रखंड में 13, साहेबपुर कमाल प्रखंड में 18, वीरपुर प्रखंड में 09, छौड़ाही प्रखंड में 05, नावकोठी प्रखंड में 07, खोदावंदपुर प्रखंड में 05, डंडारी प्रखंड में 09, भगवानपुर प्रखंड में 06, मंसुरचक प्रखंड में 04 तथा शाम्हो प्रखंड में वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्या 03 है।

कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को ले डीएम ने लोगों से कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन करने की अपील की है। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ हाथों की सफाई, शारीरिक दूरी का अनुपालन एवं मास्क का प्रयोग करने की अपील भी जिलेवासियों से की है। उन्होंने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से अपने घरों से नहीं निकलें तथा कोरोना वायरस का लक्षण महसूस होने पर स्थानीय पीएचसी पर जाकर संपर्क करें। कोविड-19 से संबंधित चिकित्सा सुविधा व परामर्श के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06243-222835 पर संपर्क करने की अपील भी उन्होंने लोगों से की है।

chat bot
आपका साथी