विधान पार्षद ने किया संर्पक पथ का शिलान्यास

बेगूसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ो उत्तरी एवं बाड़ो दक्षिणी के मध्य सीमान से अमरपुर जाने वाले संपर्क पथ में विधान पार्षद रजनीश कुमार ने पथ का शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:11 AM (IST)
विधान पार्षद ने किया संर्पक पथ का शिलान्यास
विधान पार्षद ने किया संर्पक पथ का शिलान्यास

बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ो उत्तरी एवं बाड़ो दक्षिणी के मध्य सीमान से अमरपुर जाने वाले संपर्क पथ में विधान पार्षद रजनीश कुमार ने पथ का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत 8,57,000 की राशि से बनने वाली यह पथ का प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इस संपर्क पथ पर सालों से जलजमाव रहता था जिसे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद विधान पार्षद श्री कुमार की अनुशंसा पर किया जाना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पथ पर जलजमाव रहने के कारण आसपास के ग्रामीणों एवं आम लोगों को बाजार आने -जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर महिलाओं एवं बच्चियों को काफी कठिनाईयां होती थी। इसको ध्यान में रखते हुए उपरोक्त संपर्क पथ की आधारशिला आज रखा गया है। संपर्क पथ बनने के बाद आम लोगों की परेशानियां दूर होगी इसका निर्माण जल्द ही कर लिया जाएगा। मौके पर पूर्व विधायक ललन कुंवर, बरौनी नगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल कुमार, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह, बृजेश कुमार, राधेश्याम कुणाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी