सघन मास्क चेकिग अभियान शुरू, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

बेगूसराय। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। मास्क चेकिग के लिए सघन अभियान रविवार से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विभिन्न चौक-चौराहे व सड़कों पर बिना मास्क चलने वालों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:23 PM (IST)
सघन मास्क चेकिग अभियान शुरू, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त
सघन मास्क चेकिग अभियान शुरू, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

बेगूसराय। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। मास्क चेकिग के लिए सघन अभियान रविवार से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विभिन्न चौक-चौराहे व सड़कों पर बिना मास्क चलने वालों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। डीएम द्वारा जारी निर्देश के आलोक में रविवार को सहायक योजना पदाधिकारी उमानाथ झा ने ट्रैफिक चौक से कचहरी चौक तक, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्र ने कचहरी चौक से नगर पालिका चौक, वरीय उप समाहर्ता सुनंदा कुमारी एवं अमूल्य रत्न ने कचहरी, समाहरणालय, सिविल कोर्ट, एसडीसी प्रभाकर कुमार नगर पालिका चौक से महिला कॉलेज, डीसीओ वीरेंद्र कुमार महिला कॉलेज से चांदनी चौक विष्णुपुर-खातोपुर, डीपीओ राजकमल कुमार ने काली स्थान से हेमरा चौक, एएसडीएम राजेश कुमार ने नगर थाना चौक से कर्पूरी स्थान चौक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रतन ने बीपी स्कूल से चट्टी रोड, एसडीसी अनीश कुमार ने कर्पूरी स्थान से हरहर महादेव चौक, एसडीसी संजीत कुमार ने ट्रैफिक चौक से पावर हाउस चौक, जिला अवर निबंधक ऋषि कुमार ने पावर हाउस चौक से जीरोमाइल चौक, श्रम अधीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने जीरोमाइल चौक से बीहट चांदनी चौक, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कमरे आलम ने पावर हाउस चौक से कर्पूरी स्थान चौक तक मास्क जांच अभियान चलाया। मास्क जांच के दौरान दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल भी मौजूद थे। जांच के दौरान अधिकारियों ने लोगों को मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया। कुछ जगहों पर जुर्माना वसूली के साथ लोगों को मास्क भी उपलब्ध कराया गया तथा बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकलने का अनुरोध किया गया। डीएम ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर मास्क जांच का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अगले आदेश तक प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मास्क जांच अभियान चलाते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी