बेगूसराय में चला सघन मास्क चेकिग अभियान, वसूला गया जुर्माना

बेगूसराय। डीएम अरविद कुमार वर्मा के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र सहित जिले भर में मंगलवार को सघन मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। मास्क नहीं पहने मिलने पर जुर्माना करते हुए उन्हें मास्क उपलब्ध कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:27 PM (IST)
बेगूसराय में चला सघन मास्क चेकिग अभियान, वसूला गया जुर्माना
बेगूसराय में चला सघन मास्क चेकिग अभियान, वसूला गया जुर्माना

बेगूसराय। डीएम अरविद कुमार वर्मा के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र सहित जिले भर में मंगलवार को सघन मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। मास्क नहीं पहने मिलने पर जुर्माना करते हुए उन्हें मास्क उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठान के काउंटर पर दुकानदार, कर्मियों एवं ग्राहकों के उपयोग के लिए हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले स्थलों में प्रमुख चौक-चौराहा, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर कोविड सुरक्षात्मक उपायों का भी अनुपालन कराया गया।

डीएम ने बताया कि लॉकडाउन की शर्तों में शिथिलता तथा जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में आई कमी के कारण आमजनों में कोरोना के प्रति लापरवाही दिख रही है। इसको देखते हुए सघन मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। डीएम के निर्देश पर सहायक योजना पदाधिकारी उमानाथ झा ने ट्रैफिक चौक से कचहरी चौक, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा ने कचहरी चौक से नगर थाना होते हुए नगर पालिका चौक, एसडीसी सुनंदा कुमारी ने कचहरी, समाहरणालय, सिविल कोर्ट, नवाब चौक, नगर पालिका चौक, एसडीसी प्रभाकर कुमार ने नगरपालिका चौक से काली मंदिर होते हुए महिला कॉलेज तक, जिला सहकारिता पदाधिकारी विरेंद्र शर्मा ने महिला कॉलेज से चांदनी चौक, विष्णुपुर-खातोपुर तक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजकमल ने काली स्थान चौक से हेमरा चौक तक, अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने नगर थाना चौक से कर्पूरी स्थान तक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रतन ने कर्पूरी स्थान से चट्टी रोड, डॉ. प्रमिला चौक से बीपी स्कूल तक, एसडीसी अनीश कुमार ने कर्पूरी स्थान से हरहर महादेव चौक तक, एसडीसी संजीत कुमार ने ट्रैफिक चौक से बस स्टैंड तक सघन मास्क चैकिग किया गया। इसके अतिरिक्त सभी एसडीओ, सभी बीडीओ, थाना प्रभारियों आदि ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क चेकिग अभियान चलाया।

chat bot
आपका साथी