महिलाओं को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की दी गई जानकारी

बेगूसराय। प्रखंडों में बुधवार को महिला मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बैलेट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:12 AM (IST)
महिलाओं को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की दी गई जानकारी
महिलाओं को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की दी गई जानकारी

बेगूसराय। प्रखंडों में बुधवार को महिला मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की जानकारी मास्टर ट्रेनरों के द्वारा दिया गया।

साहेबपुर कमाल : बुधवार से रोस्टर के अनुसार प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर प्रभाकर झा, राजीव कुमार, अजित कुमार राय, चंदन कुमार प्रभाकर, विजय किशोर सिंह एवं मो. मेराजुल हक की प्रतिनियुक्ति जिला निर्वाची पदाधिकारी के निर्देशानुसार की गई है। इस संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ श्रीनिवास ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। बड़ी संख्या में महिला मतदान कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए उन्हें मौखिक जानकारी के साथ मतदान मशीन का हैंड ऑन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

चेरिया बरियारपुर : बुधवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय महिला मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण दो पाली में अलग अलग 10 बजे से एक बजे तक तथा दो बजे से पांच बजे तक दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों में पीठासीन पदाधिकारी के साथ-साथ पोलिग ऑफिसर-एक, दो एवं तीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया प्रशिक्षण के माध्यम से बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की जानकारी प्रशिक्षक के द्वारा दी जा रही है। प्रथम दिन प्रखंड के सभागार में दोनों पालियों मे 80-80 का बैच बनाकर कुल 160 महिला मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षक विभूति यादव, बमबम कुमार एवं अभिजीत कुमार के द्वारा मशीन की बारीकियों से अवगत कराते हुए प्रैक्टिकल करवाकर प्रशिक्षित किया गया।

बखरी : महिला मतदान कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शकरपुरा उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। सहायक निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार पांडेय ने महिला मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने पर विशेष बल दिया। प्रखंड की 250 महिला कर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें शिक्षिका, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, बाल विकास परियोजना आदि में कार्यरत महिला कर्मी शामिल हैं। ये महिला कर्मचारी मतदान केंद्र पर पोलिग पार्टी एक, दो और तीन के कार्यों को निष्पादित करेंगी। पहले दिन मास्टर ट्रेनर कृष्ण कुमार चौधरी ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया।

मंसूरचक : आसन्न विधानसभा के मद्देनजर प्रखंड के सभी कर्मियों का क्रमवार ईवीएम, वीवीपैट प्रशिक्षण चल रहा है। नर नरनारायण सिन्हा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला मतदान कर्मियों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण जारी है। बुधवार को केंद्र पर प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्ट्रर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम की बैट्री यूनिट को वोटिग यूनिट से जोड़ने, ईवीएम एवं वीवी पैट को सील किए जाने, प्रपत्रों को भरे जाने तथा मत डालनेवाले मतदाताओं की इंट्री के संबंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मौके पर बीडीओ शत्रुघ्न रजक, सीओ ममता कुमारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी