कोरोना की बढ़ी रफ्तार तो टीकाकरण केंद्र पर उमड़ी भीड़

बेगूसराय। जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है वैसे-वैसे टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाने वाले लोगों की भीड़ भी बढ़ रही है। शनिवार की सुबह आठ बजे से ही सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है। निर्धारित 10 बजे की जगह सवा 10 बजे खुले सेंटर के कम्प्यूटर का सर्वर ठीक-ठाक काम करता रहा और एक घंटे में 80 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका था। इसके बाद भी सेंटर पर कई तरह की कुव्यवस्था से भी लोगों को दो-चार होना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:15 PM (IST)
कोरोना की बढ़ी रफ्तार तो टीकाकरण केंद्र पर उमड़ी भीड़
कोरोना की बढ़ी रफ्तार तो टीकाकरण केंद्र पर उमड़ी भीड़

बेगूसराय। जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है, वैसे-वैसे टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाने वाले लोगों की भीड़ भी बढ़ रही है। शनिवार की सुबह आठ बजे से ही सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है। निर्धारित 10 बजे की जगह सवा 10 बजे खुले सेंटर के कम्प्यूटर का सर्वर ठीक-ठाक काम करता रहा और एक घंटे में 80 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका था। इसके बाद भी सेंटर पर कई तरह की कुव्यवस्था से भी लोगों को दो-चार होना पड़ा।

धूप में घंटों इंतजार करने के बाद लगा टीका : सुबह करीब आठ बजे सदर अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर लाइन में लगे सर्वाेदय नगर निवासी अमरेश कुमार झा, हीरालाल चौक निवासी संजय कुमार साह, रतनपुर निवासी नागेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि तीन घंटे से लगातार कड़ी धूप में लाइन में लगने के बाद उनका नंबर आया है। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को शेड, पेयजल व पर्याप्त कुर्सी की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे शारीरिक रूप से कमजोर व वृद्ध लोगों को सहूलियत हो सके।

महिलाओं व वृद्धों के लिए अलग लाइन की दरकार :

कपस्या चौक निवासी राजन प्रसाद विश्वकर्मा, विश्वनाथ नगर निवासी अशोक सोनी, नगर निगम के सफाईकर्मी प्रमोद राम, रामसकल पासवान, नगीना पासवान समेत अन्य ने महिलाओं व वृद्ध लोगों के लिए अलग काउंटर व लाइन की मांग की। वहीं कोविड टीका का दूसरा डोज लेने वालों के लिए भी अलग लाइन लगाने की मांग की। चट्टी रोड निवासी महेन्द्र ठाकुर, भारद्वाज नगर निवासी सदानंद झा ने कहा कि 45 आयु वर्ग से अधिक के लोगों को टीका लगाए जाने से लोगों की भीड़ बढ़ी है लेकिन वृद्ध व महिलाओं के लिए एक ही काउंटर की व्यवस्था होने से परेशानी हो रही है।

chat bot
आपका साथी