पति ने की दूसरी शादी, पीड़िता ने लगाई गुहार

बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेनका निवासी कुंदन महतो की विवाहिता प्रियंका देवी ने पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने के विरोध में सोमवार को महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला थाना पुलिस पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच में लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:06 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:06 PM (IST)
पति ने की दूसरी शादी, पीड़िता ने लगाई गुहार
पति ने की दूसरी शादी, पीड़िता ने लगाई गुहार

बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेनका निवासी कुंदन महतो की विवाहिता प्रियंका देवी ने पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने के विरोध में सोमवार को महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला थाना पुलिस पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच में लगी है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर पहले 50 हजार दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बाद में बांझ कह कर प्रताड़ित कर घर से निकालने और दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। पीड़िता को घर से निकालने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली जिससे आहत विवाहिता महिला थाना पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका की शादी पांच जून 2013 को मेनका निवासी अरुण महतो के पुत्र कुंदन महतो से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग 50 हजार नकद के लिए दबाव बनाने लगे। मायके से रुपये लाने से मना करने पर सास मंजू देवी, जेठ चंदन महतो, देवर गोविद कुमार समेत ससुर अरुण महतो लगातार प्रताड़ित करने लगे। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों 21 फरवरी को शिवरात्रि के दिन चुपके से कुंदन की शादी लाखो निवासी मिटू महतो के पुत्री रूपम कुमारी से करा दी और 22 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद वह अपने मायके सूजा में रह रही है। इस संबंध में महिला थाने के दारोगा संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आरोप गंभीर है। आवेदन के आधार पर ससुराल पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों को नोटिस किया जा रहा है। पति द्वारा पत्नी को उसका हक नहीं दिए जाने की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी