हर्ल प्रबंधन ने खेत में बहाया पानी, डूबी फसल

बेगूसराय। लगातार हो रही बारिश के बाद हर्ल प्रबंधन द्वारा कारखाना परिसर में जमा पानी को बोरिग के माध्यम से दक्षिणी दिशा में बहाया जा रहा है। जिस वजह से मल्हीपुर विष्णुपुर चांद के किसानों के करीब एक सौ एकड़ में लगी फसल पूरी तरह डूब गई है। किसान बद्री सिंह रामाशीष सिंह मिठ्ठु सिंह भोला कुमार सुबोध सिंह रजनीश कुमार मन्टुन कुमार ने बताया कि हर्ल प्रबंधन के द्वारा हमलोगों के खेत की तरफ पानी बहाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:42 PM (IST)
हर्ल प्रबंधन ने खेत में बहाया पानी, डूबी फसल
हर्ल प्रबंधन ने खेत में बहाया पानी, डूबी फसल

बेगूसराय। लगातार हो रही बारिश के बाद हर्ल प्रबंधन द्वारा कारखाना परिसर में जमा पानी को बोरिग के माध्यम से दक्षिणी दिशा में बहाया जा रहा है। जिस वजह से मल्हीपुर, विष्णुपुर चांद के किसानों के करीब एक सौ एकड़ में लगी फसल पूरी तरह डूब गई है। किसान बद्री सिंह, रामाशीष सिंह, मिठ्ठु सिंह, भोला कुमार, सुबोध सिंह, रजनीश कुमार, मन्टुन कुमार ने बताया कि हर्ल प्रबंधन के द्वारा हमलोगों के खेत की तरफ पानी बहाया गया। जिससे खेत में लगी सोयाबीन, मकई की फसल डूब गई। साथ ही मकान और गौशाला में भी पानी घुस गया है। जिससे किसानों को भारी क्षति हुई है। किसानों ने हर्ल प्रबंधन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसान बात करने गए लेकिन प्रबंधन के अधिकारी ने बात नहीं की। किसानों को सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया गया है। वहीं किसानों ने पत्र के माध्यम से बरौनी सीओ को भी इस मामले से अवगत कराया है। उक्त मामलों को लेकर किसानों में हर्ल प्रबंधन के रवैए से रोष व्याप्त है।

वहीं हर्ल प्रबंधन के एचआर आफिसर प्रमोद मिश्रा ने बताया कि अत्यधिक बारिश होने की वजह से हर्ल कारखाना का दीवान कमजोर होने की वजह से पानी चला गया होगा। जिसकी सूचना पाते ही अविलंब पानी को बंद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी