एकंबा में घर, स्कूल, मदरसा सब पानी-पानी

बेगूसराय। बारिश के कारण पहले से जलजमाव का दंश झेल रहे छौड़ाही प्रखंड के एकंबा गांव के वार्ड नंबर 12 में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कावर परिक्षेत्र की एकंबा पंचायत में स्थिति सबसे गंभीर है। घर सड़क दुकान मदरसा मस्जिद सब जगह सिर्फ पानी ही पानी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:24 PM (IST)
एकंबा में घर, स्कूल, मदरसा सब पानी-पानी
एकंबा में घर, स्कूल, मदरसा सब पानी-पानी

बेगूसराय। बारिश के कारण पहले से जलजमाव का दंश झेल रहे छौड़ाही प्रखंड के एकंबा गांव के वार्ड नंबर 12 में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कावर परिक्षेत्र की एकंबा पंचायत में स्थिति सबसे गंभीर है। घर, सड़क, दुकान, मदरसा, मस्जिद सब जगह सिर्फ पानी ही पानी है।

पढ़ाई, इबादत, भोजन पर आफत

सलीम, इश्तियाक, मुन्ना, एकंबा गांव के मदरसा में पढ़ते हैं। उनके स्वजन घुटने भर पानी में छात्रों का हाथ पकड़कर मदरसा पहुंचाने जा रहे थे। कहा, पढ़ाई जरूरी है। देखिए जान जोखिम में डालकर छात्रों को ले जा रहे हैं। फिर वापस भी लाना पड़ेगा, बड़ा कष्ट है। वहीं मो. नियामत हुसैन, मो. आबिद, मो. शमशेर, मो. लालो, मो. इसराफिल, मो. इरशाद मंसूरी, मो. हैदर, मो. किस्मत, मो. अलीम, मो. नौशाद, फातिमा खातून आदि का कहना था कि 80 घरों में कमर भर जलजमाव है। अनाज, खाने पीने का सामान, कपड़ा सब डूब गया है। अब यह पानी कब निकलेगा, पता नहीं। पीने के पानी तक पर आफत है। मदरसा के प्रधानाध्यापक का कहना था कि जो बच्चे आए हैं, उन्हें पढ़ा रहे हैं। अभिभावकों को सतर्कता के साथ बच्चे को पहुंचाने को कहा गया है।

एकंबा गांव में पानी ही पानी : बारिश से छौड़ाही प्रखंड की एकंबा पंचायत की सघन आबादी वाले वार्ड नंबर 12 में मदरसा , मस्जिद समेत सैकड़ों घरों में जलजमाव है। सड़क पर दो फीट पानी जमा है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में एक बड़ा गड्ढा है जो बारिश में ओवरफ्लो होकर उसका पानी घरों तक आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला निर्माण कर मात्र पांच सौ मीटर दूर काबर चौर में जल निकासी की व्यवस्था की जा सकती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से तुरंत अधिकारियों की टीम भेज स्थिति का आकलन कर लोगों को राहत की व्यवस्था कराने की मांग की।

chat bot
आपका साथी