सरकारी महुआ पेड़ जेसीबी से उखाड़ा, ग्रामीणों ने किया विरोध

बेगूसराय। छौड़ाही प्रखंड कार्यालय से ऐजनी थुंभा जाने पक्की सड़क किनारे लगे विशाल महुआ पेड़ को कुछ लोगों ने जेसीबी से उखाड़ कर सड़क पर गिरा दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद पेड़ उखाड़ने वाले भाग खड़े हुए। लगभग चार घंटे से सड़क पर पेड़ रहने के कारण आवागमन ठप पड़ा हुआ है। पेड़ की चपेट में आने से एक पोल भी टूट गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 06:09 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 06:09 PM (IST)
सरकारी महुआ पेड़ जेसीबी से उखाड़ा, ग्रामीणों ने किया विरोध
सरकारी महुआ पेड़ जेसीबी से उखाड़ा, ग्रामीणों ने किया विरोध

बेगूसराय। छौड़ाही प्रखंड कार्यालय से ऐजनी थुंभा जाने पक्की सड़क किनारे लगे विशाल महुआ पेड़ को कुछ लोगों ने जेसीबी से उखाड़ कर सड़क पर गिरा दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद पेड़ उखाड़ने वाले भाग खड़े हुए। लगभग चार घंटे से सड़क पर पेड़ रहने के कारण आवागमन ठप पड़ा हुआ है। पेड़ की चपेट में आने से एक पोल भी टूट गया।

इस संबंध में ऐजनी पंचायत के पूर्व मुखिया जमशेद आलम, सामाजिक कार्यकर्ता दानिश आलम आदि ने बताया कि उक्त पेड़ सरकारी है और सड़क के बगल में सरकारी जमीन पर है। इस पेड़ को कई बार काटने की कोशिश की गई, परंतु स्थानीय ग्रामीण, पुलिस एवं प्रशासन के हस्तक्षेप से अब तक बचा हुआ था। गुरुवार की दोपहर अचानक त्रिवेणी यादव, रामनाथ यादव, अमर यादव जेसीबी लेकर वहां पहुंच गए और जबरन 70 वर्ष पुराने विशाल महुआ के पेड़ को जड़ से उखाड़ कर सड़क पर गिरा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ गिराने के दौरान एक पोल एवं बिजली प्रवाहित तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों ने पेड़ काटने एवं पोल और तार तोड़ देने का जब विरोध किया तो पेड़ काटने वाले पेड़ को सड़क पर छोड़ जेसीबी लेकर वहां से भाग खड़े हुए।

ग्रामीणों का कहना था कि संबंधित विभाग को कई बार ग्रामीणों ने कहा, लेकिन वे लोग देखने तक नहीं आए। बिजली विभाग से एक व्यक्ति को भेजा गया जो जांच कर रहे हैं। समाचार प्रेषण तक सड़क पर पेड़ गिरे रहने से आवागमन बाधित है। कोई भी अधिकारी नहीं पहुंच पाए हैं। हरे पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश

नावकोठी। नावकोठी प्रखंड की सीमा पर स्थित डंडारी प्रखंड की उत्तरी कटरमाला पंचायत के सिसौनी में मनरेगा से लगाए गए हरे पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। हाई स्कूल सिसौनी एवं पंचायत भवन के पीछे लगे शीशम के पेड़ की कटाई की गई है। गैरमजरूआ आम जमीन में मनरेगा के द्वारा सैकड़ों पेड़ लगाए गए थे। स्थानीय मुखिया रामनारायण साहनी एवं विद्यालय प्रभारी चंदन झा के द्वारा तीन शीशम के पेड़ को कटवा दिया गया है। पूर्व मुखिया धर्मनारायण राय ने इसका विरोध करते हुए बीडीओ डंडारी, सीओ डंडारी एवं थानाध्यक्ष डंडारी को टेलीफोन से इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष स्थल पर पहुंचे एवं पेड़ कटाई पर रोक लगा दी। उन्होंने अग्रेतर कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारी को भी सूचित किया। पूर्व मुखिया ने डीएम बेगूसराय से आग्रह कर जांच पड़ताल कर उक्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी