आबादीविहीन क्षेत्र में नाला निर्माण कर सरकारी राशि की बंदरबांट

चेरिया बरियारपुर बेगूसराय। सात निश्चय योजना के तहत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में भारी धांधली की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आबादी विहीन क्षेत्र में भी नाला का निर्माण कर सरकारी राशि की बंदरबांट की जा रही है। मामला सदर पंचायत के चेरिया बरियारपुर वार्ड संख्या- चार की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 07:32 PM (IST)
आबादीविहीन क्षेत्र में नाला निर्माण कर सरकारी राशि की बंदरबांट
आबादीविहीन क्षेत्र में नाला निर्माण कर सरकारी राशि की बंदरबांट

चेरिया बरियारपुर, बेगूसराय। सात निश्चय योजना के तहत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में भारी धांधली की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आबादी विहीन क्षेत्र में भी नाला का निर्माण कर सरकारी राशि की बंदरबांट की जा रही है। मामला सदर पंचायत के चेरिया बरियारपुर, वार्ड संख्या- चार की है।

उक्त वार्ड में वार्ड क्रियान्वयन समिति के माध्यम से प्रखंड कार्यालय के पीछे आबादी विहीन क्षेत्र में नाला का निर्माण किया गया है। परंतु, जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि नाला निर्माण के समय भी ग्रामीणों द्वारा आबादी विहीन क्षेत्र में नाला निर्माण को लेकर विरोध दर्ज कराया गया था। प्रखंड प्रशासन द्वारा एक बार कार्य पर रोक भी लगाया गया था। परंतु, तिथियां बदलने के साथ ही नाला का निर्माण कर सरकारी राशि की निकासी कर ली गई। जबकि उक्त योजना के शिलापट्ट को जंगल झाड़ से ढक दिया गया है। इतना नहीं, उक्त शिलापट्ट पर योजना की प्राक्कलित राशि भी अंकित नहीं की गई है। कहते हैं बीडीओ

इस संबंध में बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि जानकारी मिली है। निश्चित रूप से योजना की जांच करवा कर दोषियों के विरुद्ध न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी