पैसे की खातिर दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली

बेगूसराय। शुक्रवार को एफसीआइ ओपी क्षेत्र के एनएच-31 स्थित एसआर पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार अपराधियों ने बीहट एसबीआइ के कर्मचारी साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड संख्या चार निवासी राम बालक सिंह के पुत्र विजय सिंह को गोलीबारी कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 07:20 PM (IST)
पैसे की खातिर दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली
पैसे की खातिर दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली

बेगूसराय। शुक्रवार को एफसीआइ ओपी क्षेत्र के एनएच-31 स्थित एसआर पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार अपराधियों ने बीहट एसबीआइ के कर्मचारी साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड संख्या चार निवासी राम बालक सिंह के पुत्र विजय सिंह को गोलीबारी कर घायल कर दिया। बाइक सवार दो बदमाशों ने दो चक्र गोली दागी, जिसमें एक गोली बाइक के वाइजर में जबकि दूसरी गोली बैंककर्मी के जांघ में लग गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल को बरौनी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

गोलीबारी की पुष्टि करते हुए एफसीआइ ओपीध्यक्ष पल्लव ने बताया गोलीबारी में बैंककर्मी के दोस्त ही शामिल थे। गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित सिराजपुर निवासी नंदन चौधरी के पुत्र गुलशन कुमार व उसके दोस्त प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। दोनों पूर्व से ही घात लगाए थे और शाम चार बजे जैसे ही विजय सिंह बैंक से अपना कार्य निपटाकर निकले, घात लगाए दोस्तों ने गोली चला दी। घायल विजय सिंह ने भी दोनों के सड़क किनारे खड़े होने और गुलशन द्वारा गोली चलाने की बात कही है। घायल ने बताया कि गुलशन व उसका भाई 40-50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। दो दिन पूर्व सर्वोदय नगर स्थित किराए के मकान में चार हजार रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी भी दी थी। बताते चलें कि गोली से घायल विजय सिंह एक माह पूर्व से एसबीआइ बीहट बैंक में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करते हैं। उन्होंने हमलावरों के सर्वोदय नगर स्थित डेरा के सामने ही किराए के मकान में रहने की बात भी बताई है। एफसीआई ओपी प्रभारी पल्लव ने घायल बैंक कर्मी के बयान पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी