अलग-अलग जगहों पर डूबने से चार की मौत

बेगूसराय। बीते 72 घंटे में जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्र में डूबने से तीन किशोर समेत एक युवक की मौत हो गई। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर राजघाट पर शुक्रवार की सुबह डूबे रघुनाथपुर ग्राम निवासी बरुण यादव के 16 वर्षीय पुत्र किस्मत कुमार का शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:03 PM (IST)
अलग-अलग जगहों पर डूबने से चार की मौत
अलग-अलग जगहों पर डूबने से चार की मौत

बेगूसराय। बीते 72 घंटे में जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्र में डूबने से तीन किशोर समेत एक युवक की मौत हो गई। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर राजघाट पर शुक्रवार की सुबह डूबे रघुनाथपुर ग्राम निवासी बरुण यादव के 16 वर्षीय पुत्र किस्मत कुमार का शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है, वहीं बरौनी प्रखंड अंतर्गत जयनगर घाट पर शुक्रवार की सुबह डूबे बारो के रामपुर महावीर स्थान टोला निवासी संजय शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र अमर कुमार का शव 30 घंटे बाद बरामद किया गया। पूजा के दौरान डूब कर मौत की घटना से स्वजनों में कोहराम मचा है। 24 घंटे बाद मिला किशोर का शव :

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर राजघाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे रघुनाथपुर ग्राम निवासी बरुण यादव के 16 वर्षीय पुत्र किस्मत कुमार के शव 24 घंटे बाद शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार की सुबह किस्मत अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान को गया था। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। जानकारी मिलते ही स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद एसडीआरएफ के पांच तैराकों को मौके पर बुलाया गया, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। शनिवार की सुबह पानी पर उपलाता शव बरामद किया गया।

छोटा भाई को डूबने से बचाने के क्रम में बड़ा भाई डूबा :

शुक्रवार की सुबह बरौनी प्रखंड के जयनगर घाट पर स्नान के दौरान बारो रामपुर महावीर स्थान टोला निवासी संजय शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र अमर कुमार अपने छोटे भाई के साथ कलश विसर्जन करने जयनगर नदी घाट पर गए थे। इस दौरान छोटा भाई स्नान के क्रम में डूबने लगा। भाई को बचाने के लिए अमर पानी में कूद गया। स्थानीय लोगों ने छोटे भाई को तो बचा लिया, लेकिन अमर का कुछ पता नहीं लग सका। ग्रामीणों ने अमर के स्वजन समेत बरौनी सीओ सुजीत सुमन को सूचना दी। शनिवार को 30 घंटे बाद डूबे किशोर का शव बरामद किया गया है।

बलिया में कुएं में गिरने से युवक की मौत :

गुरुवार की रात बलिया थाना क्षेत्र की सालेहचक पंचायत के बरबीघी गांव में कुएं में गिरने से बरबीघी निवासी राजेंद्र महतो के 42 वर्षीय पुत्र जयजयराम महतो की मौत हो गई। जयजय राम महतो ट्रैक्टर चालक का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बलिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक घर के समीप कुएं पर बैठे थे। इसी दौरान नींद आने के कारण व अचानक कुएं में गिर गए। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हुए, लेकिन तब तक उनकी मौत गई। युवक के चार बच्चे हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। बलान नदी में डूबने से इकलौते भाई की मौत :

भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीठ गांव स्थित बलान नदी में नहाने के क्रम में डूबने से भीठ निवासी रामू मुखिया के 12 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह वह अपने दोस्तों के साथ स्नान के लिए बलान नदी गया था। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकाला गया। उक्त घटना से मां का रो रो कर हाल बेहाल था। भगवानपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सीओ वीणा भारती सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी