मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

बेगूसराय : मुहर्रम पर्व को लेकर तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बारो, गढ़हरा, फुलवड़िया में सुरक्षा व्यवस्था को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 09:35 PM (IST)
मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

बेगूसराय : मुहर्रम पर्व को लेकर तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बारो, गढ़हरा, फुलवड़िया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस कप्तान आदित्य कुमार के निर्देशानुसार फुलवड़िया और गढ़हरा थानाध्यक्ष विवेक भारती एवं प्रजेश दुबे के नेतृत्व में पूर्व चिन्हित क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम के साथ फ्लेग मार्च किया गया। इस संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि चिन्हित सभी संवेदनशील जगहों पर मंगलवार को फ्लैग मार्च किया गया। जिसके साथ ही लोगों से अपील की गई की शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ प्रेमपूर्वक सांप्रदायिक सछ्वाव व सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। लोगों से यह भी कहा गया कि आप प्रशासन से सहयोग लें और सहयोग दें। उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक सछ्वाव बिगाड़ने वालों, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मस्जिदों के आसपास व बाजारों के प्रमुख चौक चौराहों पर महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती रहेगी। मौके पर सहायक थाना गढ़हरा और फुलवड़िया के अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल फ्लैग मार्च में मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी