मछली मारने के दौरान बूढी गंडक में डूबने से मछुआरे की मौत

भगवानपुर बेगूसराय। थाना क्षेत्र की भीठसारी पंचायत के भीठसारी गांव निवासी 60 वर्षीय मछुआरा चंद्रशेखर मुखिया की मछली मारने के दौरान सूर्यपुरा गांव स्थित बूढ़ी गंडक में डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतक चंद्रशेखर मुखिया की पत्नी गीता देवी ने बताया कि चंद्रशेखर शनिवार को लगभग 11 बजे घर से मछली मारने निकले थे। परंतु रात्रि में जब घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई। परंतु कुछ पता नहीं चला। पुन रविवार को उक्त गांव के लोगों से पता चला कि चंद्रशेखर मुखिया की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:50 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:50 PM (IST)
मछली मारने के दौरान बूढी गंडक में डूबने से मछुआरे की मौत
मछली मारने के दौरान बूढी गंडक में डूबने से मछुआरे की मौत

भगवानपुर, बेगूसराय। थाना क्षेत्र की भीठसारी पंचायत के भीठसारी गांव निवासी 60 वर्षीय मछुआरा चंद्रशेखर मुखिया की मछली मारने के दौरान सूर्यपुरा गांव स्थित बूढ़ी गंडक में डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतक चंद्रशेखर मुखिया की पत्नी गीता देवी ने बताया कि चंद्रशेखर शनिवार को लगभग 11 बजे घर से मछली मारने निकले थे। परंतु, रात्रि में जब घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई। परंतु, कुछ पता नहीं चला। पुन: रविवार को उक्त गांव के लोगों से पता चला कि चंद्रशेखर मुखिया की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सीओ कुमार नलिनिकांत घटनास्थल पर पहुंचे शव को पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय जिला पार्षद रामस्वार्थ साह, मुखिया रेखा देवी, सरपंच सीता देवी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरीब दास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ. सुंदेश्वर प्रसाद सिंह मृतक के घर पहुंच कर स्वजनों को सांत्वना दी। इधर मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के स्वजन को तीन हजार रुपये सहयोग राशि दी। बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजनों को परिवारिक लाभ योजना से के तहत 20 हजार रुपये दिया जाएगा। जबकि सीओ ने कहा कि सरकारी नियमानुसार आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये का लाभ दिलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी