घर पर चढ़ बदमाशों ने महिला को मारी गोली

बेगूसराय सिघौल ओपी क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला में शनिवार की रात्रि बदमाशों ने घर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:11 PM (IST)
घर पर चढ़ बदमाशों ने महिला को मारी गोली
घर पर चढ़ बदमाशों ने महिला को मारी गोली

बेगूसराय : सिघौल ओपी क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला में शनिवार की रात्रि बदमाशों ने घर पर चढ़ कर एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान उपेंद्र पासवान की 40 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। आनन-फानन में स्वजनों ने घायल शोभा देवी को इलाज के लिए ग्लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल महिला के पति ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि गांव के ही निवासी घोघन राय के पुत्र मुनीलाल राय, अनिल राय, अरविद राय उर्फ लाटो राय, नागेश्वर राय के पुत्र पंकज राय स्व. दिनेश राय के पुत्र विमल राय, विमल राय के पुत्र विक्की राय, कमली राय के पुत्र छबीला राय, स्व. राम लगन राय के पुत्र भिखारी राय, अजय राय के पुत्र रोहित कुमार, श्रवण राय के पुत्र अभिषेक राय 8-10 अज्ञात बदमाशों के साथ आए और घर को चारों तरफ से घेर लिया। उपेंद्र पासवान ने बताया कि मुनीलाल राय ने घर के जालीनुमा दरवाजे से उन पर गोली चलाई। तभी उनकी पत्नी सामने आ गई और गोली उन्हें लग गई। उन्होंने बताया कि वे लोग घर में सोए हुए थे। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और आवाज देने लगे। पांच दिन पहले बदमाशों ने उन्हीं के पड़ोसी शत्रुघन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश उनको भी मारना चाह रहे थे, परंतु गोली उनकी पत्नी को लग गई। बताया गोली लगने के बाद शोर किया तो लोग दौड़े। तब बदमाश फायरिग करते हुए भाग खड़े हुए। सभी आरोपी केस उठाने की धमकी दे रहे थे। इस बाबत सिघौल ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले के पांच आरोपित विमल राय, विक्की राय, भिखारी राय, रोहित कुमार एवं अभिषेक राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना का कारण पुरानी रंजिश है।

chat bot
आपका साथी