मंडलकारा में कैदियों के बीच मारपीट, दो कक्षपाल समेत एक कैदी घायल

बेगूसराय। शनिवार की सुबह मंडलकारा के वार्ड संख्या 14 में बंद कैदियों के दो गुट में मारपीट हो गई। मारपीट होता देख जेल प्रशासन ने अलार्म बजा कर स्थिति नियंत्रण में करने का प्रयास किया इस दौरान दो कक्षपाल समेत एक कैदी घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:34 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:34 PM (IST)
मंडलकारा में कैदियों के बीच मारपीट, दो कक्षपाल समेत एक कैदी घायल
मंडलकारा में कैदियों के बीच मारपीट, दो कक्षपाल समेत एक कैदी घायल

बेगूसराय। शनिवार की सुबह मंडलकारा के वार्ड संख्या 14 में बंद कैदियों के दो गुट में मारपीट हो गई। मारपीट होता देख जेल प्रशासन ने अलार्म बजा कर स्थिति नियंत्रण में करने का प्रयास किया, इस दौरान दो कक्षपाल समेत एक कैदी घायल हो गए। घायल कक्षपाल व कैदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजे जाने के बाद जेल में इलाजरत कैदी की मौत की अफवाह फैला दी गई, इसके बाद कैदी उग्र हुए और जेल अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया। जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय ने बलपूर्वक स्थिति को नियंत्रण में किया और तोड़फोड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

घायल कैदी नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र रामविक्रम सिंह, कक्षपाल ओमप्रकाश व कुंदन कुमार को इलाज सदर अस्पताल में किया गया है।

शौचालय जाने को लेकर हुआ दो कैदियों में विवाद :

जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वार्ड संख्या 14 में शौचालय जाने को लेकर दो कैदियों में झड़प हुई थी। झड़प के बाद वार्ड में बंद करीब 80 बंदियों में गुटबाजी होने लगी और एक गुट के कैदियों ने सर्वोदय नगर निवासी राम विक्रम सिंह के साथ मारपीट की। मारपीट रोकने व कैदी को बचाने के क्रम में दो कक्षपालों को भी चोटें आई हैं। जेल प्रशासन ने घायल कैदी व कक्षपाल को सुरक्षा व इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वापस मंडल कारा भेज दिया। जेल में अफवाह फैला कर की तोड़फोड़ : कैदियों में मारपीट व घायल को इलाज के लिए भेजे जाने के बाद शरारती तत्वों ने जेल में इलाजरत कैदी की मौत की अफवाह फैला दी। कैदी की मौत की अफवाह फैलते ही जेल के कैदी उग्र हो गए और हंगामा मचाने लगे। इस दौरान कैदियों ने जेल अस्पताल में जमकर तोडफोड़ की है। इस संबंध में जेल अधीक्षक ने कहा कि शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। नगर थाना में तोड़फोड़ में आरोपित कैदियों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

chat bot
आपका साथी