कोरोना के मुश्किल दौड़ में जरूरत पर ऑक्सीजन लेकर पहुंचते हैं सिकंदर

बेगूसराय इस कोरोना काल में जहां लोग अपनों से मुंह मोड़ ले रहे हैं। वहीं बेगूसराय जिले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:41 PM (IST)
कोरोना के मुश्किल दौड़ में जरूरत पर ऑक्सीजन लेकर पहुंचते हैं सिकंदर
कोरोना के मुश्किल दौड़ में जरूरत पर ऑक्सीजन लेकर पहुंचते हैं सिकंदर

बेगूसराय : इस कोरोना काल में जहां लोग अपनों से मुंह मोड़ ले रहे हैं। वहीं, बेगूसराय जिले के एक ऐसे शख्स भी हैं जो परेशान और जरूरतमंद लोगों की मदद करने लगातार तत्पर रहते हैं। पिछले सात दिनों से कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त ऑक्सीजन के जरूरतमंदों को निश्शुल्क ऑक्सीजन और वाहन मुहैया करा रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के सागी निवासी मो. सिकंदर की। लोग उन्हें अब ऑक्सीजन मैन के नाम से भी पुकारने लगे हैं।

आप ने पुकारा हम ऑक्सीजन लेकर चले आए : बेगूसराय जिले का छौड़ाही एवं खोदावंदपुर प्रखंड और समस्तीपुर जिले का रोसड़ा एवं हसनपुर प्रखंड का 50 गांव सड़क के मात्र 12 फीट रास्ते से बंटती है। इसीलिए मो. सिकंदर आलम को समस्तीपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सिकंदर बताते हैं कि इस कोरोना काल में एक दूसरे का सहयोग अति आवश्यक है। यहां के सभी गांव-मोहल्ले में लोग हमें जानते पहचानते हैं। संकट की इस घड़ी में विगत सात दिनों से रोज पांच से सात व्यक्ति ऑक्सीजन के लिए संपर्क करते हैं। अब तक 50 से ज्यादा व्यक्ति को ऑक्सीजन सेवा दे चुके हैं।

मो. सिकंदर आलम बताते हैं कि डॉक्टर साहब की लिखी पर्ची के आधार पर सरकारी दर पर इष्ट मित्रों के सहयोग से ऑक्सीजन लोड सिलेंडर उपलब्ध हो जाता है। इसमें लगने वाली लागत अपने जेब से वहन करते हैं। रमजान के इस पावन माह में अल्लाह हमें और ज्यादा नेकी करने की ताकत और हिम्मत प्रदान करें। उन्होंने बताया कि एक वाहन खरीद कर एंबुलेंस के रूप में निबंधित कराकर रोसड़ा एवं खोदावंदपुर अस्पताल को दिए हुए हैं।

सोशल मीडिया में हुए लोकप्रिय : सिकंदर आलम द्वारा ऑक्सीजन सेवा फेसबुक ट्विटर आदि पर काफी लोकप्रिय हैं। फेसबुक यूजर रामकृष्ण लिखते हैं, कोरोना काल के कृपा निधान, बेगूसराय के सिकंदर महान, हम करते हैं उनको सलाम। छौड़ाही बीआरसी के संकुल समन्वयक रमेंद्र कुमार रमन लिखते हैं इस विपरीत परिस्थिति में भी आप बहुत नेक काम कर रहे हैं सिकंदर भाई। अल्लाह आपको सलामत रखें।

chat bot
आपका साथी