कटाव से भयभीत छितरौर की महिलाओं ने गंगा मैया से की लौटने की गुहार

में विलीन हो जाएगा चाक छितरौर गांव - कई गंगा घाटों को जल संसाधन विभाग ने मिट्टी भरकर बोरियां से बांध बनाया संवाद सूत्र मटिहानी (बेगूसराय) प्रखंड के चाक छितरौर के समीप हो रहे गंगा में तेज कटाव के बाद गांव को बचाने के लिए दर्जनों महिलाओं ने गंगा तट पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर गंगा मैया से वापस लौट जाने की प्रार्थना की। प्रखंड की खोरमपुर पंचायत के चाक छितरौर गांव के बीच में गंगा नदी पर बने बोल्डर डेम के पास पिछले एक माह से तेज कटाव जारी है। गंगा अब गांव के न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 08:56 PM (IST)
कटाव से भयभीत छितरौर की महिलाओं ने गंगा मैया से की लौटने की गुहार
कटाव से भयभीत छितरौर की महिलाओं ने गंगा मैया से की लौटने की गुहार

बेगूसराय। प्रखंड के चाक छितरौर के समीप हो रहे गंगा में तेज कटाव के बाद गांव को बचाने के लिए दर्जनों महिलाओं ने गंगा तट पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर गंगा मैया से वापस लौट जाने की प्रार्थना की। प्रखंड की खोरमपुर पंचायत के चाक छितरौर गांव के बीच में गंगा नदी पर बने बोल्डर डेम के पास पिछले एक माह से तेज कटाव जारी है। गंगा अब गांव के नजदीक पहुंच गई है। अगर इसी रफ्तार से कटाव जारी रहा तो कुछ ही दिनों में सैकड़ों घर गंगा में विलीन हो जाएंगे। इससे बचाव के लिए छितरौर गांव की दर्जनों महिलाओं ने गंगा तट पर मां गंगे की पूजा अर्चना की एवं लौट जाने की गुहार लगाई। महिलाओं ने गंगा मां को पाठी-खस्सी भी चढ़ाने की कबूलती की है।

पंचायत की मुखिया नीतू देवी, पंचायत समिति सदस्य मनोहर कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन एवं सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी इसकी जानकारी दी गई है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है और जल्दी ही काम करने का आश्वासन दिया। विगत एक साल में गंगा लगभग छह सौ मीटर कटाव करते हुए छितरौर गांव के नजदीक पहुंच गई है। जिससे 10 हजार की आबादी प्रभावित होगी। वहीं दूसरी ओर मटिहानी प्रखंड के कई गंगा घाटों के किनारे कटाव को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने मिट्टी भरकर बोरियों से बांध बनाया है, ताकि किसी तरह से कटाव को रोका जा सके। सीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि कटाव से संबंधित सूचना विभाग को दी गई है। विभागीय पदाधिकारियों ने स्थल कर जांच भी की है और कटाव निरोधी कार्य कराने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी