किसानों को जल्द नीलगाय के उत्पात से मिलेगी निजात

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र की चंदौर पंचायत के मधेपुरा गांव स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को राजग का विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 05:46 PM (IST)
किसानों को जल्द नीलगाय के उत्पात से मिलेगी निजात
किसानों को जल्द नीलगाय के उत्पात से मिलेगी निजात

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र की चंदौर पंचायत के मधेपुरा गांव स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को राजग का विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश कुमार सिन्हा को दिनकर की तस्वीर, पाग, चादर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम संबोधित करते सांसद ने कहा कि नीलगायों से किसानों की फसलों की हो रही क्षति की समस्या का समाधान एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा। कहा, मधेपुरा एवं बखरी में बंद डिग्री कॉलेज को खुलवाने के लिए वे मिथिला के वीसी से बात करेंगे। कृषि कानून को लागू करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं से किसान बिल के समर्थन में उन्होंने नारे लगवाए। कहा, बिहार को बाढ़ मुक्त करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को सुरेंद्र मेहता को जिताने के लिए धन्यवाद दिया। आरएसएस नेता जयकृष्ण झा ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ बछवाड़ा विधानसभा से भाजपा की जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया। भाषण से पूर्व राकेश कुमार सिन्हा को किसान नेता राजेश राय एवं अरविद चौधरी ने किसानों की समस्याओं से जुड़ी मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम को बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, भाजपा नेता महेंद्र मालाकार, मुकेश राय, प्रभाकर राय, बलराम सिंह, बिरजू मल्लिक, प्रेम शंकर राय, सुधीर कुमार मुन्ना, हरिवंश चौधरी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. सुंदेश्वर प्रसाद सिंह, बछवाड़ा, मंसूरचक प्रखंड के जदयू भाजपा के सभी प्रखंड अध्यक्ष, जदयू नेत्री सुमन लता, लक्ष्मी देवी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलराम सिंह ने की। संचालन भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष महेंद्र महतो ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख शत्रुधन कुमार, सुनील राय, अशोक मुखिया, रामकुमार चौधरी, शिवकुमार चौधरी, अविनाश चौधरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी