जलजमाव से परेशान किसानों ने स्लुइस गेट खोला

बेगूसराय। तीन माह से लगातार चौर-बहियार की हजारों एकड़ भूमि जल प्लावित है। इससे रबी फसल पर ग्रहण लग गया है। आक्रोशित किसानों ने सादपुर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में गंडक नदी के आउट पुट एवं इनपुट आठ स्लूइस गेट को पुलिस प्रशासन के समक्ष पूरी तरह खोल दिया। पैक्स अध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर किसानों की समस्या को नजरंदाज करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:35 PM (IST)
जलजमाव से परेशान किसानों ने स्लुइस गेट खोला
जलजमाव से परेशान किसानों ने स्लुइस गेट खोला

बेगूसराय। तीन माह से लगातार चौर-बहियार की हजारों एकड़ भूमि जल प्लावित है। इससे रबी फसल पर ग्रहण लग गया है। आक्रोशित किसानों ने सादपुर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में गंडक नदी के आउट पुट एवं इनपुट आठ स्लूइस गेट को पुलिस प्रशासन के समक्ष पूरी तरह खोल दिया। पैक्स अध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर किसानों की समस्या को नजरंदाज करने का आरोप लगाया।

इस संबंध में जागरूक किसान सह पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, लखी महतो, सुधीर सिंह, श्यामदेव महतो, आनंदी महतो, रंजीत महतो, नंदी महतो, दुलारचंद यादव, मो. समद आदि ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण प्रत्येक वर्ष बारिश के पानी से हजारों एकड़ भूमि जल प्लावित हो जाती है। इस क्षेत्र में तेघड़ा, बछवाड़ा तक के वर्षा का पानी खेतों में जमा रहता है। इसे निकलने में महीनों लग जाते हैं। समय पर जोत नहीं होने से रबी फसल की उपज आधे से भी कम हो जाती है। पैक्स अध्यक्ष के अनुसार, अगर खेतों में वर्तमान समय में तेलहन की फसल लगाई जाती तो किसानों को दुगना फायदा होता। उन्होंने कहा कि बार-बार प्रशासन से खनुआ नाला, मुरदाई नाला, कमला गेट सही समय पर खोलने की मांग की गई, परंतु उसे नहीं खोला गया। गंडक नदी के आठ इनपुट एवं आउटपुट गेट में मात्र दो ही दुरुस्त हैं। दो गेट को खोला गया है, इससे खेतों से पानी धीरे धीरे निकलना शुरू हुआ है। आक्रोशित किसानों ने सरकार एवं जिला प्रशासन से जाम शेष छह गेट को भी दुरुस्त करवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी