किसानों को जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुआई करने के लिए किया गया प्रेरित

बेगूसराय। सोमवार को प्रखंड की बहुआरा पंचायत के सांखू गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कृषि समन्वयक रविकांत कुमार ने किया। चौपाल में गेहूं मक्का तथा अन्य रबी फसलों की खेती पर विस्तार से चर्चा की गई। चौपाल में किसानों को जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुआई करने के लिए प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 07:40 PM (IST)
किसानों को जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुआई करने के लिए किया गया प्रेरित
किसानों को जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुआई करने के लिए किया गया प्रेरित

बेगूसराय। सोमवार को प्रखंड की बहुआरा पंचायत के सांखू गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कृषि समन्वयक रविकांत कुमार ने किया। चौपाल में गेहूं, मक्का तथा अन्य रबी फसलों की खेती पर विस्तार से चर्चा की गई। चौपाल में किसानों को जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुआई करने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि सलाहकारों ने कहा कि धान काटने के बाद तुरंत बगैर जुताई के जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुआई करें। इससे समय एवं लागत दोनों की बचत होती है। साथ ही जमीन की नमी का भरपूर उपयोग बीज के अंकुरण में मिलता है और प्रथम सिचाई की भी आवश्यकता नहीं होती। कृषि समन्वयक ने कहा कि किसान रसायनिक खाद की जगह जैविक खादों का ज्यादा प्रयोग करें। चौपाल में मक्का में लगने वाले फॉल आर्मी वॉर कीट के प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक बताया गया। अगर किसान समय रहते इसकी रोकथाम नहीं की गई तो 30 से 50 प्रतिशत तक उपज में कमी हो सकती है। चौपाल में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, हरित क्रांति जीरो टिलेज गेहूं योजना, मसूर प्रत्यक्षण, कृषि यांत्रिकरण, जल जीवन हरियाली, मिट्टी जांच सहित आत्मा से संबंधित योजना जैसे किसान चौपाल, गोष्ठी, किसान पाठशाला, एफपीओ आदि के बारे में बताया गया। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार यादव, किसान सलाहकार सुमन शेखर गर्ग के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी