मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारी

बेगूसराय। बिहार लोकल बाडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के आह्वान पर विभिन्न 12 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार से नगर निगम नगर परिषद के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से बेगूसराय नगर निगम बीहट व बखरी नगर परिषद का कामकाज ठप रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 07:24 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 07:24 PM (IST)
मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारी
मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारी

बेगूसराय। बिहार लोकल बाडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के आह्वान पर विभिन्न 12 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार से नगर निगम, नगर परिषद के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से बेगूसराय नगर निगम, बीहट व बखरी नगर परिषद का कामकाज ठप रहा। मांगों के समर्थन में कर्मियों ने नगरपरिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह, मंत्री दिलीप मलिक ने नगर आयुक्त को सूचनात्मक पत्र देकर बुधवार से राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल होने की बात कही है। पत्र में कहा गया है कि हड़ताल के दौरान सफाई समेत सभी संवर्ग का काम बाधित रहेगा। बखरी : नगर परिषद बखरी के कर्मचारी भी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। 12 सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना दिया। संघ के अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि उनकी मांगों में कर्मचारियों को 18 हजार रुपये मासिक वेतन देने, सभी निकायों में कार्यरत कर्मियों को समान रूप से सातवां वेतन का लाभ देने, निकायों में आउटसोर्सिंग बंद करने, सभी कर्मचारियों को ईएसआइ, ईपीएफ एवं पेंशन की सुविधा देने, एसीपी तथा एमएसीपी को लागू करने आदि मांग शामिल हैं। मौके पर राज कुमार राउत, सुनीता देवी, दुर्गेश राऊत, बसंत राउत, संतोष राउत, विक्रम पासवान, राजेश पासवान, विजय राज सुमन सहित नगर में कार्यरत सभी कर्मचारी मौजूद थे। इधर कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से नगर कार्यालय के सभी कार्य ठप हो गए हैं।

बीहट : आउटसोर्सिंग बंद करने, सेवा नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर नगर परिषद बीहट के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष चंदन मलिक ने कहा कि जबतक दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की सेवा नियमित नहीं हो जाती है, समान काम समान वेतन के अलावा बकाया वेतन के भुगतान की मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने मजदूर एकता जिदाबाद के नारे लगाए। मौके पर मुकेश मलिक, प्रमिला देवी, कक्कू पासवान, पवन सिंह, सरिता देवी, अंजू देवी, शांति देवी, अर्जुन पासवान, रेणू देवी, संगीता देवी, सुरेश दास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी