कोरोना से अधेड़ की मौत, प्रशासन में हड़कंप

बेगूसराय बखरी नगर के वार्ड चार निवासी ब्रह्मदेव पंडित के पुत्र 55 वर्षीय रामावतार पंडित की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:48 PM (IST)
कोरोना से अधेड़ की मौत, प्रशासन में हड़कंप
कोरोना से अधेड़ की मौत, प्रशासन में हड़कंप

बेगूसराय : बखरी नगर के वार्ड चार निवासी ब्रह्मदेव पंडित के पुत्र 55 वर्षीय रामावतार पंडित की मौत कोरोना महामारी से इलाज के दौरान बेगूसराय में हो गई। शनिवार की सुबह मौत की जानकारी बखरी पहुंचते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जबकि कोरोना की दूसरी लहर की इस पहली मौत से आम लोगों में भय और दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में पीएचसी बखरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एमपी चौधरी ने बताया कि रामावतार को शुक्रवार को पीएचसी में दाखिल किया गया था। उसकी हालत काफी गंभीर थी। मरीज का ऑक्सीजन लेबल काफी कम था। मरीज को बड़ी बेचैनी थी और सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। कोविड के लक्षण व उसकी चिताजनक स्थिति के मद्देनजर ऑक्सीजन लगा दिया गया और कोविड की जांच की गई। एंटीजन जांच में मरीज में कोरोना पाजिटिव पाया गया। फलत: महज 15 से 20 मिनट के अंदर सभी एहतियात बरतते हुए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया। कितु परिजनों ने उसे प्राइवेट एम्बुलेंस से कोविड सेंटर न ले जाकर बेगूसराय के ही एक निजी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रात्रि करीब साढ़े आठ बजे में उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद सदर अस्पताल में कोरोना गाइडलाइन की सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिमरिया गंगा घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक का घर और आसपास का क्षेत्र बना कंटेनमेंट जोन

फोटो : 18

इधर कोविड से मौत के बाद प्रशासन ने मृतक के घर और आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जानकारी देते हुए बीडीओ अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह नगर कर्मियों द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में बांस बल्ला लगाकर वहां बाहरी लोगों के प्रवेश अथवा स्थानीय लोगों के निकास को प्रतिबंधित कर दिया गया है। विभिन्न कंटेनमेंट जोन के निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बताया कि बखरी में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 50 है। उन्होंने बताया कि वार्ड चार में आज बने कंटेनमेंट जोन को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन की संख्या 14 जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सात है। बीडीओ श्री पांडेय ने क्षेत्र की जनता से घरों में रहने, बाहर निकलने पर मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी