शिक्षण संस्थाओं एवं संगठनों ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

बेगूसराय मंगलवार को अभाविप सहित शिक्षण संस्थाओं में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 09:31 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 09:31 PM (IST)
शिक्षण संस्थाओं एवं संगठनों ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
शिक्षण संस्थाओं एवं संगठनों ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

बेगूसराय : मंगलवार को अभाविप सहित शिक्षण संस्थाओं में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कहीं विचार गोष्ठी आयोजित की गई तो कहीं संदेश यात्रा निकाल कर युवाओं को स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। गढ़पुरा : नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मारवाड़ी धर्मशाला स्थित गायत्री मंदिर परिसर में मनाई गई। वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे वेदांत के विख्यात एवं प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका जन्म कोलकाता में एक बंगाली परिवार में 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनका वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उन्होंने 1893 में अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किए थे। उन्होंने गरीब की सेवा के लिए रामकृष्ण मिशन की भी स्थापना की थी। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक धर्म नारायण झा, गायत्री परिजन सुशील कुमार सिघानिया, रमेश कुमार, बहोर यादव, सुनील दास, आदित्य झा, डोमन महतो, रामदेव शर्मा, मुन्ना गिरी आदि मौजूद थे। वहीं शांति निकेतन पुस्तकालय कोरैय में जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें बच्चों एवं युवाओं को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों के बीच कलम और कॉपी का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया शंभू झा, अभय कुमार सिंह, अजय कुमार झा, बृजेश कुमार कन्हैया, नॉलेज क्विस्ट के संचालक अभिषेक कुमार, गौतम कुमार, कुणाल कुमार, रितेश कुमार आदि मौजूद थे। बखरी : अभाविप द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर अभाविप नगर द्वारा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, बखरी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के घोष वादक दल के साथ अभाविप कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली। मुख्य बाजार स्थित आंबेडकर चौक पर पहुंचने पर नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। मौके पर आरएसएस के जिला संघ संचालक मनोरंजन प्रसाद वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिस सिंह परमार, मनीष कुमार, अनुभव आनंद ने सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शर्मा मिश्र, आचार्य गोपेश झा, राजकुमार, सोमेश, चंद्रदेव यादव, कल्याणी केशरी, राजेश राज, जयशंकर जायसवाल आदि मौजूद थे। साहेबपुर कमाल : सनहा पश्चिम में एक शिक्षण संस्थान में अभाविप सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकित कुमार ने की। अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम प्यारे ने कहा कि परिषद स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानने वाला संगठन है। जीडी कॉलेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष आयुष कुमार, बलिया नगर के उपाध्यक्ष अंकित कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर सुनील रजक, धीरज कुमार, रोशन कुमार, अमित कुमार, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे। खोदावंदपुर : अभाविप खोदावंदपुर प्रखंड इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया एवं पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। एमआरडी कॉलेज के प्राचार्य अशोक सिंह एवं बेगूसराय-समस्तीपुर अभाविप विभाग संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के मार्गदर्शक थे। सामाजिक कार्यकर्ता शंभू प्रसाद सिंह एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक महतो ने पौधरोपण के बाद कहा कि छात्र संगठन स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूरे देश के शैक्षणिक संस्थाओं में एक संदेश दे रहे हैं। मौके पर विश्वविद्यालय छात्र संघ के प्रतिनिधि अमरनाथ पराशर, अमृतांशु कुमार, आदर्श भारती, शिवम कुमार, सत्यम कुमार, केशव कुमार, रविराज सिंह, मुकुंद कुमार, सिम्मी सिंह, प्रो. संजय कुमार, गुड्डू कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्वेत निशा, प्रियदर्शनी झा, नेहा कुमारी, दिव्यज्ञानी कुमारी, शिखा कुमारी आदि मौजूद थीं।

वीरपुर : भाजपा जिला प्रवक्ता पर्रा निवासी छोटेलाल सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर उनके नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती मनाई गई। उन्होंने स्वामी जी का संदेश उठो, चलो, तब तक चलते रहो, जबतक लक्ष्य की प्राप्ति न हो, युवाओं को दिया। मौके पर मुखिया लालबहादुर शर्मा, सरोज कुमार कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, अनिकेत कुमार, पूर्व मुखिया बाबूलाल लाल दास, नरेश सिंह, सनोज पोद्दार, राजा कुमार आदि मौजूद थे।

गढ़हरा : स्वामी विवेकानंद के जयंती अवसर पर अभाविप एवं छात्र संघ बरौनी इकाई द्वारा संयुक्त रूप से एपीएसएम कॉलेज, बरौनी परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी हमारे राष्ट्र और संस्कृति के उत्थान के लिए कई कार्य किए। कॉलेज के हिदी विभागाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जो उपदेश दिए हैं उसका अनुशरण करना होगा। एलएनएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष सह अभाविप जिला संयोजक आलोक कुमार ने कहा कि देश के हर युवा को स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। मौके पर विश्वविद्यालय कोर कमेटी सदस्य ध्रुव कुमार, एपीएसएम कॉलेज सचिव शिवम कुमार, आभाविप बरौनी इकाई के कार्यक्रम प्रमुख सीताराम कुमार, नगर इकाई कलामंच प्रमुख मिलन कुमार, कॉलेज मंत्री प्रियांशु कुमार माइकल, सत्यम रंजन, नगर सहमंत्री सुभाष कुमार, आलोक कुमार, रजनीश कुमार, नंदन कुमार, सत्यजीत कुमार, कृष्णा मिश्रा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी