डीएम ने तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने का दिया निर्देश

बेगूसराय डीएम अरविद कुमार वर्मा बुधवार को नावकोठी प्रखंड पहुंचे। यहां उन्होंने गंडक क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:19 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:19 PM (IST)
डीएम ने तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने का दिया निर्देश
डीएम ने तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने का दिया निर्देश

बेगूसराय : डीएम अरविद कुमार वर्मा बुधवार को नावकोठी प्रखंड पहुंचे। यहां उन्होंने गंडक के तटबंध का निरीक्षण किया तथा हर घर नल का जल योजना का जायजा लिया। प्रखंड अन्तर्गत चमराही में गंडक नदी के तटबंध की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्य को उन्होंने संतोषजनक पाया, हालांकि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को तटबंध के मुड़ाव वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था को आवश्यकतानुसार और भी पुख्ता करने का निर्देश दिया। तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्थानीय स्तर पर निगरानी समिति के गठन का निर्देश भी उन्होंने दिया, जो संबंधित मुखिया के संपर्क में रहकर नदी के जलस्तर, तटबंध की सुरक्षा आदि से जुड़ी जानकारी से ससमय अवगत कराएंगे। डीएम ने बखरी एसडीओ एवं नावकोठी के सीओ को नदी के जलस्तर एवं उससे उत्पन्न स्थिति पर सतत निगरानी रखने का निर्देश भी दिया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम प्रखंड के रजाकपुर पंचायत के वार्ड संख्या-09 में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बेगूसराय द्वारा क्रियान्वित हर घर नल का जल योजना का निरीक्षण भी किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पाइप लिकेज के कारण गत तीन दिनों से वार्ड के लोगों को जलापूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पंचायत के अन्य वार्डों में भी कमोबेश यही स्थिति है। डीएम ने बीडीओ को वार्डवार योजना के क्रियान्वयन संबंधी फीडबैक प्राप्त करने तथा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल से समन्वय स्थापित कर योजनाओं से संबंधित समस्याओं का अविलंब निदान कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सिविल सर्जन विनय कुमार झा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी