जिले की प्रगति में सकारात्मक योगदान करते रहेंगे जिलेवासी : डीएम

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के 49 वें स्थापना दिवस पर आयोजित वाक फार बेगूसराय कार्यक्रम के दौरान गांधी स्टेडियम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डीएम अरविद कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के उत्तरोतर विकास में जिलेवासियों की अहम भूमिका रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 06:41 PM (IST)
जिले की प्रगति में सकारात्मक योगदान करते रहेंगे जिलेवासी : डीएम
जिले की प्रगति में सकारात्मक योगदान करते रहेंगे जिलेवासी : डीएम

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के 49 वें स्थापना दिवस पर आयोजित वाक फार बेगूसराय कार्यक्रम के दौरान गांधी स्टेडियम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डीएम अरविद कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के उत्तरोतर विकास में जिलेवासियों की अहम भूमिका रही है। कोविड-19 टीकाकरण थीम पर पुलिस लाइन से गांधी स्टेडियम तक आयोजित वाक फार बेगूसराय में शामिल लोगों से उन्होंने जिलेभर में चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने के लिए आगे आने की अपील की। डीएम ने कहा कि 18 या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कहा, जिलेवासियों ने भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को भरपूर समर्थन दिया है। यही कारण है कि जिले में अब तक 15 लाख 37 हजार 855 डोज टीका का उपयोग किया जा चुका है। जिसमें 12 लाख 66 हजार 563 व्यक्तियों को प्रथम एवं 02 लाख 71 हजार 292 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी गई है।

स्थापना दिवस को ले पुलिस लाइन से आयोजित वाक फार बेगूसराय कार्यक्रम में डीएम के अतिरिक्त एसपी अवकाश कुमार, एडीएम सुरेंद्र प्रसाद, डीडीसी सुशांत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण, सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, डीएसपी निशीत प्रिया, डीएसपी अमित कुमार, डीपीओ रचना सिन्हा, एनडीसी संजीत कुमार, सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, डीपीओ राजकमल कुमार, डीपीआरओ भुवन कुमार, समाजसेवी दिलीप सिन्हा समेत अन्य अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। स्थापना दिवस को ले इंडोर स्टेडियम में कोविड-19 से सुरक्षा एवं टीकाकरण थीम पर चित्रकला, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी