सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का शुभारंभ

बेगूसराय। जिले के सदर अस्पताल में जीविका दीदियों द्वारा संचालित दीदी की रसोई का उद्घाटन किया गया। विजेता जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष धर्मशीला देवी सचिव रानी देवी कोषाध्यक्ष सविता देवी तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक तरुण कुमार ने सदर अस्पताल परिसर में स्थित दीदी की रसोई का फीता काटकर उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 07:11 PM (IST)
सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का शुभारंभ
सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का शुभारंभ

बेगूसराय। जिले के सदर अस्पताल में जीविका दीदियों द्वारा संचालित दीदी की रसोई का उद्घाटन किया गया। विजेता जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष धर्मशीला देवी, सचिव रानी देवी, कोषाध्यक्ष सविता देवी तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक तरुण कुमार ने सदर अस्पताल परिसर में स्थित दीदी की रसोई का फीता काटकर उद्घाटन किया।

अब सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को शुद्ध, ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मरीजों को मिलने वाली यह सुविधा निश्शुल्क होगी। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक तरुण कुमार ने कहा कि अस्पताल में दाखिल मरीजों को ससमय गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना हमेशा से एक चुनौती रहा है। चूंकि, जीविका दीदियों ने एक से बढ़कर एक चुनौती का सफलता पूर्वक सामना किया है, इसलिए इस कार्य को भी सरकार ने जीविका दीदियों को सौंपा है। जीविका परियोजना के तहत सदर प्रखंड में गठित विजेता जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की दीदियों के द्वारा दीदी की रसोई का संचालन किया जा रहा है। इसका संचालन सदर अस्पताल परिसर में स्थित दीदी की रसोई के लिए समर्पित नवनिर्मित भवन में किया जा रहा है। इसके लिए केरल की कुटुंब श्री परियोजना से आए प्रशिक्षकों के द्वारा विभिन्न तरह के पकवान बनाने, परोसने एवं पैकिग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस अवसर पर केरल के कुटुंब श्री से आईं प्रशिक्षक विजेया कला भी मौजूद थीं। मौके पर जीविका की लवली प्रियंका, शोभा साव, अनुराधा कुमारी, पूजा झा, अवनीत कुमार, संगीता कुमारी, रूपम, गजेंद्र, रणधीर कुमार, चंदन, मुरारी, रंजीत, अमित कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी