महिला आरक्षण की मांग को ले महिला समाज का प्रदर्शन

बेगूसराय। लोकसभा में लंबित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित करने की मांग के तहत शुक्रवार को बिहार महिला समाज के बैनर तले महिलाओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित करो आरक्षण भीख नहीं हम महिलाओं का अधिकार है जैसे नारे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 08:13 PM (IST)
महिला आरक्षण की मांग को ले महिला समाज का प्रदर्शन
महिला आरक्षण की मांग को ले महिला समाज का प्रदर्शन

बेगूसराय। लोकसभा में लंबित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित करने की मांग के तहत शुक्रवार को बिहार महिला समाज के बैनर तले महिलाओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित करो, आरक्षण भीख नहीं हम महिलाओं का अधिकार है जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार महिला समाज की जिला सचिव सह पंचवीर पंचायत की मुखिया ललिता कुमारी कर रही थीं। इस अवसर पर आक्रोशित महिलाओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं आम ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बिहार महिला समाज की जिला सचिव ने कहा कि महिलाओं की आधी आबादी संसद में वाजिब प्रतिनिधित्व चाहती है। मांग को लेकर महिला फेडरेशन संपूर्ण बिहार में 33 प्रतिशत मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। राजनीतिक भागीदारी में महिलाएं बड़े पैमाने पर शामिल हैं, परंतु महिला उम्मीदवारों को टिकट देने पर राजनीतिक दल कतराते रहे हैं। इससे सही मायने में महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं रह पाता है। उन्होंने कहा कि 2010 में राज्य सभा से महिला आरक्षण बिल पारित हुआ था। परंतु, आज तक लोकसभा में लंबित है। राजनीतिक दलों का महिला सशक्तीकरण की आवाज मात्र नाटक है। उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं करने पर महिला समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन का आह्वान किया। प्रदर्शन में मीरा देवी, द्रोपति देवी, कमला देवी, सुलेखा देवी, अनिता देवी, प्रेमा देवी, रेखा देवी, कौशल्या देवी, श्यामा देवी, मीना देवी, सुशीला देवी, सीता देवी, कविता देवी, शोभा देवी, रूबी देवी आदि शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी