सड़क दुर्घटना में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत

गढ़पुरा बेगूसराय। गढ़पुरा- बेगूसराय नमक सत्याग्रह पथ में गुरुवार की रात रजौड़ पोखर के समीप बोलेरो और बाइक की आमने- सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार चौकीदार उमाकांत दास गंभीर रूप से घायल हो गए। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:29 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत
सड़क दुर्घटना में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत

गढ़पुरा, बेगूसराय। गढ़पुरा- बेगूसराय नमक सत्याग्रह पथ में गुरुवार की रात रजौड़ पोखर के समीप बोलेरो और बाइक की आमने- सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार चौकीदार उमाकांत दास गंभीर रूप से घायल हो गए। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत गई। मौत की खबर पहुंचते ही उनके घर में कोहराम मच गया। इसके साथ ही गढ़पुरा थाना के पदाधिकारी, कर्मी एवं चौकीदारों में भी शोक की लहर छा गई। शोक व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि उमाकांत दास पुलिस विभाग का कर्तव्यनिष्ठ चौकीदार थे। वे चौकीदारी के अलावा थाना के बहुत से कार्यों का निष्पादन करने में कभी पीछे नहीं रहते थे। उनकी मौत से गढ़पुरा थाना को बहुत बड़ी क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में पुअनि चंद्र प्रकाश महतो, राजदेव पासवान, सअनि विजय कुमार, चौकीदार मो. शमीम अंसारी, अशोक कुमार, बाल किशोर पासवान, तेज नारायण पासवान, राम विलास दास, मोहम्मद गयासुद्दीन, टुनटुन पासवान, अमरजीत पासवान, नंदू पासवान, धर्मशीला देवी, गरीब पासवान, विनो पासवान, राम बालक महतो, मनटुन महतो, मो. गयासुद्दीन प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी