दादूपुर घाट पर जर्जर पुल हादसे को दे रहा आमंत्रण

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र के दादूपुर घाट पर बने पुल के दक्षिणी छोर का पाया धंस जाने से पुल के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस पुल होकर चमथा दियारा के सभी पांच पंचायतों की 60 हजार की आबादी का प्रखंड एवं जिला मुख्यालय आना जाना लगा रहता है। पुल होकर प्रत्येक दिन दर्जनों ट्रैक्टर समेत भारी गाड़ियों की बेरोकटोक आवाजाही होती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:20 PM (IST)
दादूपुर घाट पर जर्जर पुल हादसे को दे रहा आमंत्रण
दादूपुर घाट पर जर्जर पुल हादसे को दे रहा आमंत्रण

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र के दादूपुर घाट पर बने पुल के दक्षिणी छोर का पाया धंस जाने से पुल के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस पुल होकर चमथा दियारा के सभी पांच पंचायतों की 60 हजार की आबादी का प्रखंड एवं जिला मुख्यालय आना जाना लगा रहता है। पुल होकर प्रत्येक दिन दर्जनों ट्रैक्टर समेत भारी गाड़ियों की बेरोकटोक आवाजाही होती है। भारी गाड़ियों की आवाजाही होने पर संपूर्ण पुल में कंपन होने से ऐसा प्रतीत होता है कि पुल कब जमींदोज हो जाए। पुल पर जगह-जगह पड़ी दरार हादसे को आमंत्रित कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि समसीपुर, रानी टोल, लोदियाही समेत विभिन्न गांवों के लोगों का प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से आवाजाही का सस्ता और सुलभ रास्ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि संपूर्ण इलाके के लोगों, किसानों एवं पशुपालकों की आवाजाही में हो रही समस्या को देखते हुए बलिया लोकसभा क्षेत्र के तत्कालीन सांसद रामजीवन सिंह ने अपने कार्यकाल में ऐच्छिक कोष से पुल निर्माण कराया था। यह पुल अपने उद्घाटन काल के कुछ ही वर्षों बाद जर्जर स्थिति में पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार के नाबार्ड योजना से चार वर्ष पूर्व नए पुल निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। परंतु, विभागीय उदासीनता के कारण पुल निर्माण कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस बीच विभागीय अधिकारी भी समय-समय पर दादूपुर घाट पहुंचकर स्थल निरीक्षण कर स्थानीय लोगों को आश्वासन की घूंट पिला कर चले जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से कुछ माह पूर्व संवेदक के द्वारा पुल निर्माण कार्य शुरू किया गया। परंतु जलस्तर घटते ही पुल निर्माण कार्य रोक दिया गया। रंजीत प्रसाद, पंसस ओम प्रकाश यादव, कुश कुमार, अमरनाथ पासवान आदि ने गंगा के जलस्तर में कमी होते ही डीएम से दादुपुर घाट पर पूर्व से स्वीकृत नए पुल निर्माण कार्य को शुरू कराए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी