मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर साइकिल सवार मजदूर को मारी गोली

बेगूसराय। शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बखरी रोड स्थित नारायण पेट्रोल पंप के समीप मालीपुर से अपने घर लौट रहे कुम्हारसो वार्ड छह निवासी राज कुमार साहू के पुत्र अमरजीत कुमार साहू को गोली मार घायल कर दिया। इस घटना में साइकिल पर साथ रहे चचेरे भाई अनिल कुमार साहू बाल-बाल बचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 06:15 PM (IST)
मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर साइकिल सवार मजदूर को मारी गोली
मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर साइकिल सवार मजदूर को मारी गोली

बेगूसराय। शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बखरी रोड स्थित नारायण पेट्रोल पंप के समीप मालीपुर से अपने घर लौट रहे कुम्हारसो वार्ड छह निवासी राज कुमार साहू के पुत्र अमरजीत कुमार साहू को गोली मार घायल कर दिया। इस घटना में साइकिल पर साथ रहे चचेरे भाई अनिल कुमार साहू बाल-बाल बचे।

मिली जानकारी के अनुसार घायल व चचेरा भाई मालीपुर स्थित पाल्ट्री फार्म में मजदूरी करते हैं। रात करीब आठ बजे दोनों एक ही साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में नारायण पेट्रोल पंप से 10 कदम आगे बढ़ने पर पीछा करे बाइक सवार दो बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और मोबाइल छीनने लगे। बदमाशों की मंशा भांप कर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, तभी एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली अमरजीत साव के बाएं हाथ में लगते ही वे गिर गए और चचेरे भाई द्वारा हल्ला करने पर बदमाश कुम्हारसो गांव की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़पुरा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज किया गया। मास्क लगाए थे बदमाश, नहीं हुई पहचान:

नगर थाना पुलिस ने घायल मजदूर का फर्द बयान दर्ज किया है। फर्द बयान में घायल ने घटना की जानकारी दी है लेकिन किसी बदमाश को पहचानने से इंकार किया है। बयान में कहा है कि बाइक सवार दोनों बदमाशों ने मास्क व नकाब लगा रखा था और चचेरे भाई द्वारा शोर मचाने के बाद गांव की तरफ ही भाग निकले। नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी के लिए फर्द बयान गढपुरा थाना भेज दिया है। इधर गढपुरा पुलिस घटना में शामिल बदमाशों को तलाशने में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी