बेगूसराय में 14 साल के लापता छात्र की हत्या कर पेड़ से लटका दिया शव, मची सनसनी Begusarai News

रतनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक 14 साल के छात्र का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक मंगलवार की शाम से लापता था।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:05 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 11:05 AM (IST)
बेगूसराय में 14 साल के लापता छात्र की हत्या कर पेड़ से लटका दिया शव, मची सनसनी Begusarai News
बेगूसराय में 14 साल के लापता छात्र की हत्या कर पेड़ से लटका दिया शव, मची सनसनी Begusarai News

बेगूसराय, जेएनएन। जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। रतनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह 14 साल के छात्र की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। सुबह जब ग्रामीणों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। युवक की हत्या कर उसका शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता हुआ मिला।

रिक्शा चालक हैं मृतक के पिता

सूचना मिलने पर रतनपुर ओपीध्यक्ष सुधा कुमारी समेत पुलिस बल मौके पर जांच के लिए पहुंच गया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक की पहचान रतनपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ झमो के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। सूरज के पिता राजेश रिक्शा चालक हैं।

लीची बगान में लटकता मिला शव

बताया जाता है कि सूरज मंगलवार की शाम को घर से कहीं निकला था। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। अपने जान-पहचान वालों से जानकारी ली, पर सूरज का कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह रतनपुर गांव के लीची बगान में ग्रामीणों ने किसी का शव पेड़ से लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मृत की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई। सूरज की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी