हड़ताल के छठे दिन निगमकर्मियों ने निकाला जुलूस, समाहरणालय के समक्ष की नारेबाजी

बेगूसराय। बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संघर्ष मोर्चा व बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा आहूत निगमकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। सोमवार को निगमकर्मियों ने बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता शशिकांत राय व मोहन मुरारी के नेतृत्व में निगमकर्मियों ने विरोध जुलूस निकाल कर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:55 PM (IST)
हड़ताल के छठे दिन निगमकर्मियों ने निकाला जुलूस, समाहरणालय के समक्ष की नारेबाजी
हड़ताल के छठे दिन निगमकर्मियों ने निकाला जुलूस, समाहरणालय के समक्ष की नारेबाजी

बेगूसराय। बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संघर्ष मोर्चा व बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा आहूत निगमकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। सोमवार को निगमकर्मियों ने बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता शशिकांत राय व मोहन मुरारी के नेतृत्व में निगमकर्मियों ने विरोध जुलूस निकाल कर नारेबाजी की।

नगर निगम से निकला जुलूस थाना चौक, कचहरी चौक होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा। समाहरणालय पर निगमकर्मियों ने जमकर नारेबाजी की, इसके बाद नवाब चौक पर सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्थानीय निकाय कर्मियों की मांग नहीं पूरी करने को लेकर सरकार व नगर विकास विभाग को आड़े हाथों लिया। जुलूस में नगर निगम कर्मचारी संघ के जिला मंत्री दिलीप मल्लिक, रघुवीर कुमार, गणेश राम, रामउदगार पासवान समेत बड़ी संख्या में महिला सफाइकर्मी समेत अन्य कर्मी शामिल रहे। इधर लगातार छह दिन से शहर की सफाई नहीं होने व मोहल्लों से डोर टू डोर कचरा संग्रहण नहीं होने से शहर में कचरा का ढेर जमा होने लगा है। बारिश के बाद कचरे के ढेर से उठ रही सड़ांध के कारण लोगों का गुजरना मुश्किल है। शहरवासियों ने जिला प्रशासन व निगम प्रशासन से हड़ताल को देखते हुए सफाई व कचरा संग्रहण की वैकल्पिक व्यवस्था करने व नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्र को नारकीय हालत से उबारने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। चारों ओर कूड़ा-कचरा भरा पड़ा है। बारिश के कारण तो स्थिति और भी बदतर हो गई है।

chat bot
आपका साथी