Corona Vaccination In Banka: टीकाकरण का टूटा रिकार्ड, सदर प्रखंड ने फर्स्ट डोज में सबको छोड़ा पीछे

Corona Vaccination In Banka देशभर में जहां 100 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीकाकरण किया जा चुका है तो वहीं इसमें सक्रिय मोड में बिहार का योगदान भी अतुलनीय दिखाई पड़ता है। बिहार के बांका जिले ने वैक्सीनेशन को लेकर तेजी दिखाई है...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:58 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:58 PM (IST)
Corona Vaccination In Banka: टीकाकरण का टूटा रिकार्ड, सदर प्रखंड ने फर्स्ट डोज में सबको छोड़ा पीछे
Corona Vaccination In Banka: बांका में टीकाकरण...

संवाद सहयोगी, बांका। कोरोना महामारी को लेकर सरकार के आह्वान के बाद वैक्सीनेशन में तेजी देखी जा रही है। बांका जिला ने भी रिकार्ड वैक्सीनेशन करते हुए करीब बारह लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन का डोज लगा दिया है। तीन दिन पूर्व ही सभी प्रखंडों में डीएम सुहर्ष भगत के आदेश के बाद नाइन-टू-नाइन शिविर का आयोजन किया गया है। जहां पर लोग दिन के नौ बजे से रात के नौ बजे तक वैक्सीन दिया जा रहा है।

सभी प्रखंडों की निगरानी स्वयं सीएस डा. सुधीर कुमार महतो कर रहे हैं। इस वैक्सीनेशन में सदर प्रखंड ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ बांका की बात की जाए तो यहां पर पहले डोज लेने वालों की संख्या अन्य प्रखंडों से अधिक है। वैसे आंकड़ों के अनुसार अमरपुर अभी सबसे आगे चल रहा है।

जानकारी हो कि एक समय कोरोना ने जिले में कहर मचा दिया था। दर्जनों लोग इसके चपेट में आकर अपनी जान तक गंवा चुके हैं। इसके बाद सरकार ने वैक्सीनेशन करना शुरू कर दिया है। सीएस डा. सुधीर कुमार महतो ने बताया कि बांका में करीब बारह लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन का डोज लिया है। आगे भी यह प्रक्रिया रोजाना जारी रहेगी। जबकि, जिले में 14 लाख लोगों को टीका दिया जाएगा।

-बांका में वैक्सीनेशन का टूटा रिकार्ड, 14 में 12 लाख लोगों ने लिए टीके -पहले डोज के मामले में सदर प्रखंड ने सभी को छोड़ा पीछे

यह भी पढ़ें: 

प्रखंड-पहला डोज-दूसरा डोज-कुल डोज

अमरपुर-106589-57991-164580

बांका-113765-44053-157818

बाराहाट-66449-20334-86783

बेलहर-78915-23242-102157

बौंसी-73657-21693-95350

चांदन-62931-13690-76621

धोरैया-85690-15609-101299

फुल्लीडुमर-61756-28534-90290

कटोरिया-82033-18673-100706

रजौन-80975-23522-104497

शंभूगंज-82032-32192-114224

किसान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

संवाद सूत्र, बांका: स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में 'भारत का अमृत महोत्सव' के तहत खरीफ एवं रबी फसलों पर बदलते मौसम का प्रभाव विषय पर एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरीय विज्ञानी एवं प्रधान डा मुनेश्र प्रसाद ने परियोजना पर चर्चा करते हुए इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। आगामी रबी फसलों में मौसम पूर्वानुमान के महत्व के बारे में भी बताया। वस्तु विशेष जूबुली साहू ने ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही इसके लाभ के बारे में किसानों से फीडबैक भी लिया गया।

इस अवसर पर बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर से आई स्नातक (कृषि) की छात्राओं के बीच प्रस्तावित कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर डा धर्मेन्द्र कुमार ने मौसम के अनुसार पशुओं के प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। विज्ञानी डा रघुबर साहू, संजय कुमार मंडल, दीपक कुमार कंचन, सज्जन कुमार झा, राजीव रंजन, जुलियस मुन्ना इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी