छत पर खेल रहे बच्चे की करंट लगने से मौत

बेगूसराय। बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के सागी वार्ड 11 निवासी मो. मुकद्दर के सात वर्षीय पुत्र मो.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 06:10 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 06:10 PM (IST)
छत पर खेल रहे बच्चे की करंट लगने से मौत
छत पर खेल रहे बच्चे की करंट लगने से मौत

बेगूसराय। बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के सागी वार्ड 11 निवासी मो. मुकद्दर के सात वर्षीय पुत्र मो. जिशान की मौत करंट लगने से हो गई। घटना की पुष्टि स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने की है। घटना के बाबत स्वजनों ने बताया कि मृतक पड़ोसी के घर के छत पर खेल रहा था। इसी क्रम में वह छत के उपर से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। आनन- फानन में स्वजनों ने पुलिस को जानकारी देने की जगह शव को दफना दिया।

chat bot
आपका साथी