लॉकडाउन में शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की हुई फजीहत

बेगूसराय बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए बुधवार से लगाए गए लॉकडा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:59 PM (IST)
लॉकडाउन में शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की हुई फजीहत
लॉकडाउन में शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की हुई फजीहत

बेगूसराय : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए बुधवार से लगाए गए लॉकडाउन के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। खासकर इससे शादी समारोह सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को ऐसा ही एक मामला बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा ओपी क्षेत्र में देखने को मिला। जहां लॉकडाउन के प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने शादी से वापस लौट रहे दूल्हा-दुल्हन को रोक लिया। हालांकि नवविवाहित दंपती से पूछताछ तथा वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद उन्हें तत्काल घर लौटने की इजाजत दी गई। लेकिन तबतक यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार बखरी अनुमंडल के नावकोठी थाना क्षेत्र स्थित समसा गांव निवासी विवेक कुमार की शादी सहरसा जिले की नेहा कुमारी से तीन मई को हुई। शादी के अगले दिन बरात समेत नव दंपती को वापस समसा आना था। लेकिन मौसम खराब रहने के चलते बराती तो लौट आई, परंतु नव दंपती वहीं रुक गए। इसी बीच पांच से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा हो गई। बुधवार को विवेक पत्नी नेहा के साथ वापस बखरी आ रहे थे। इसी क्रम में परिहारा पुलिस ने नवदंपती का वाहन रोक लिया।

इस संबंध में परिहारा ओपी अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने बताया कि वाहन चेकिग के दौरान नवदंपती के द्वारा शारीरिक दूरी का अनुपालन नहीं किया गया था तथा उनके पास वाजिब ई-पास भी नहीं थे, इसीलिए इन्हें रोका गया था। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी