बाइक चोर गिरोह का खुलासा, सात बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार

बेगूसराय एक ही रात में रामदीरी व मटिहानी से तीन बाइक चोरी की घटना हुई। इसके बाद एस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:41 PM (IST)
बाइक चोर गिरोह का खुलासा, सात बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार
बाइक चोर गिरोह का खुलासा, सात बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार

बेगूसराय : एक ही रात में रामदीरी व मटिहानी से तीन बाइक चोरी की घटना हुई। इसके बाद एसपी अवकाश कुमार ने निर्देश पर बाइक चोरों पर दबिश बनाने के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में चोरी की छह बाइक व बाइक चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। इस दौरान तीन बाइक चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी मुख्यालय डीएसपी नीशीत प्रिया ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी है।

मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि सदर डीएसपी राजन सिंहा, मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती, पुअनि सुबोध कुमार, सअनि विनीत झा, सुजीत कुमार व पीटीसी नीरज कुमार की टीम ने सीसीटीवी फुटेज तकनीकी सहयोग से बाइक चोरों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला निवासी सुनील सिंह के पुत्र अमित कुमार, विनोद सिंह के पुत्र हर्ष कुमार व चाक पुर्नवास निवासी बबलू झा के पुत्र सूरज कुमार से पूछताछ के आधार पर चोरी की छह बाइक, दो नंबर प्लेट, चोरी में प्रयुक्त एक बाइक व एक मोबाइल बरामद किया गया है। बाइक चोरी के संबंध में 25 जुलाई को मटिहानी थाना क्षेत्र में कांड संख्या 92/21 व 93/21 दर्ज कराया गया था। टाप टेन व इनामी अपराधी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : मटिहानी पुलिस ने मटिहानी थाना के टाप टेन अपराधियों में शामिल रामदीरी भवानंदपुर निवासी बच्चा सिंह के पुत्र लट्टू सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी हत्या के एक मामले में बीते 10 वर्षो से फरार था। न्यायालय से इसके खिलाफ स्थाई वारंट निर्गत था। सरकार ने इसकी गिरफ्तारी पर 1500 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी