सड़क दुघर्टना में बाइक सवार लड़की की मौत, चार घायल

बेगूसराय बरौनी थाना क्षेत्र के गढहारा-मंसूरचक पथ में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गइ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 09:44 PM (IST)
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार लड़की की मौत, चार घायल
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार लड़की की मौत, चार घायल

बेगूसराय : बरौनी थाना क्षेत्र के गढहारा-मंसूरचक पथ में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार लड़की की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। एक टेंपो को ओवरटेक करने के दौरान घटना घटी। जानकारी अनुसार, बरौनी थाना पुलिस दिवा गश्ती के दौरान कौवा टाल पुल के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक टेंपो से ओवरटेक करने में दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बरौनी अस्पताल लाया, जहां से गंभीर रूप से घायल आशिकी कुमारी, नीतीश कुमार, राजीव कुमार, रंजीत कुमार एवं संतोष कुमार को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने आशिकी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। आशिकी कुमारी की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के हबासपुर निवासी सुशील पासवान की पुत्री के रूप में की गई। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री अपने जीजा समस्तीपुर जिले के विभूतीपुर थाना क्षेत्र के चांद असुरारी राट गांव निवासी मिथलेश पासवान के पुत्र नीतिश कुमार के साथ तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर अपनी बहन के यहां मिलने गई थी। वहां से वापस हबासपुर स्थित अपने घर जीजा के साथ बाइक से आ रही थी। तभी कौवा टाल पुल के समीप सड़क दुघर्टना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बाइक पर सवार तीन युवक बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी गाछी टोला मोती चौक निवासी कासी साव के पुत्र संतोष कुमार, सुरेश साव के पुत्र रंजीत कुमार एवं मोहन साव के पुत्र राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक जख्मी सुरेश साव के पुत्र रंजीत कुमार का उपचार बरौनी शहर स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में तथा बेगूसराय शहर स्थित डॉ. शशि भूषण सिंह के अस्पताल में काशी साव के पुत्र संतोष कुमार तथा मोहन साव के पुत्र राजीव कुमार का उपचार चल रहा है। जबकि विभूतीपुर थाना क्षेत्र के चांद असुरारी राट गांव निवासी मिथलेश पासवान के पुत्र नीतीश कुमार का उपचार बेगूसराय शहर स्थित एक अस्पताल में चल रहा है।

इस संबंध में बरौनी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक आशिकी कुमारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया गया है। सभी चारों घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लियाहै। मामले में आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी